सिधिविनायक टाइम्स शिमला। जिला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा आयोजित इंदौरा उत्सव-2025 कल धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जबकि 12 बजे हार्मनी ऑफ द पाइंस, हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड, अपनी मधुर धुनों से उपस्थित लोगों का मनोरंजन करेगा। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु “चिट्टा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत आयोजित वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/kullu-youth-show-socialarticipatelood-donation-camp/
इसके बाद 2:10 बजे स्थानीय विधायक द्वारा मुख्यमंत्री का मंच पर स्वागत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत 2:30 बजे प्रसिद्ध पंजाबी गायक लखविंदर बडाली अपनी प्रस्तुति देंगे। शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री द्वारा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे, इसके बाद 4:35 बजे वे उपस्थित जनता को संबोधित करेंगे और प्रदेश में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा करेंगे। उत्सव का समापन शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के धन्यवाद संदेश के साथ किया जाएगा।





















