सिधिविनायक टाइम्स:शिमला। शिमला के चौड़ा मैदान में आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत रत्न, संविधान निर्माता और समाज सुधारक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने सामाजिक समरसता, समान अधिकारों और न्याय की स्थापना के लिए जीवनभर संघर्ष किया तथा उनके विचार आज भी देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/modi-govt-driven-by-ambedkfocus-inclusive-developmen-sikandar-kumar/
उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का योगदान भारतीय लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उप महापौर उमा कौशल, महाधिवक्ता अनूप रत्न, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।





















