सिधिविनायक टाइम्स शिमला। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन में भाजपा पर कड़ा हमला बोला। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाले आज के नेता ही पहले हिमाचल के 9 विधायकों को खरीद चुके हैं। उन्होंने कहा कि वही लोकतंत्र की ताकत भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कुर्सी तक ले गई। सुक्खू ने भाजपा से सवाल किया कि लोकतंत्र की रक्षा और हत्या के असली जिम्मेदार कौन हैं।सीएम ने अपने भाषण में स्पष्ट किया कि उनकी सरकार केवल राजनीतिक लाभ के लिए सत्ता में नहीं आई। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता तो कर्मचारियों की ओपीएस बहाली की गारंटी 2027 तक टल जाती।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/jairamattacks-govtyear-celebrationarce/
उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता को 10 गारंटियां दी थीं, जिनमें से 7 को उनकी सरकार ने पूरा किया है और भविष्य में अन्य गारंटियां भी पूरी की जाएंगी।इस मौके पर प्रदेश भर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता पड्डल मैदान में एकत्रित हुए और सीएम का जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक और विभिन्न बोर्डों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
































