सिधिविनायक टाइम्स शिमला। हमीरपुर में आयोजित चिट्टा विरोधी मेगा वॉकथॉन के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की नादौन–हमीरपुर–घुमारवीं–दिल्ली वॉल्वो बस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नई वॉल्वो बस सेवा से क्षेत्र के लोगों को दिल्ली की सीधी और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/fromn-nazariya-series-revisits-punjab-theatrepanjab-university/
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ-साथ डिजिटल भुगतान, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में वृद्धि और नए बस रूट शुरू करने जैसे कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों और ग्रीन कॉरिडोर का विस्तार किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश एक स्वच्छ और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की ओर अग्रसर होगा।





















