Thursday, April 16, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > मुख्यमंत्री ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया

Palak Bharawdaj by Palak Bharawdaj
2 years ago
in Himachal
0
मुख्यमंत्री ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान के पदम कम्पलैक्स में ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को प्रदर्शित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का राष्ट्र निर्माण में असाधारण योगदान रहा है। उनकी कूटनीति से देश को विश्व भर में एक विशेष पहचान मिली। यह प्रदर्शनी आमजन से उनके लगाव, उनके जीवन संघर्ष, हिमाचल एवं प्रदेश के लोगों के प्रति लगाव एवं उनकी विरासत को नए परिप्रेक्ष्य में दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की पहली प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने देश की सेवा करते हुए अपना जीवन बलिदान किया।
प्रदर्शनी में दर्शाए गए अधिकतर छायाचित्र इंदिरा गांधी मैमोरियल ट्रस्ट नई दिल्ली की आरकाईव का हिस्सा हैं। यह प्रदर्शनी छायाचित्र के माध्यम से उनकी सामाजिक और राजनीतिक जीवन यात्रा को दर्शाती है जब वह पहली बार प्रधानमंत्री बनीं। इसके अलावा यह प्रदर्शनी उनके 1966-71, 1971-77 और 1980-84 के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल तथा 1977-80 के उनके विपक्ष के नेता के कार्यकाल पर प्रकाश डालती है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी का हिमाचल प्रदेश के प्रति गहरा लगाव था और यहां के विकास लिए उनके दूरदर्शी प्रयासों को हिमाचलवासी सदैव याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश को आधिकारिक रूप से पूर्ण राज्यत्व का दर्जा मिला और यह देश का 18वां राज्य बना। उस पल कोे हिमाचल प्रदेश की विकास गाथा का एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी पूर्ण राज्यत्व प्राप्ति दिवस पर भारी बर्फबारी के बावजूद शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित समारोह में शामिल हुईं, जो उनके प्रदेश के प्रति गहरे लगाव को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी की विकास संबंधी पहलों से प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उनके प्रयासों से कृषि एवं बागवानी उत्पादकता के बढ़ने से यहां के मेहनतकश लोगों को खाद्य सुरक्षा एवं आर्थिक सुदृढ़ता सुनिश्चित हुई है और किसानों एवं बागवानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने प्रदेश के बुनियादी संपर्क के ढांचे के सुदृढ़ीकरण के अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्राथमिकता दी, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में प्रतिष्ठित अकादमिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं अन्य संस्थान स्थापित हुए। यह संस्थान आज प्रदेश के विकास में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ इंदिरा गांधी का आत्मिक जुड़ाव भी रहा है। राजनीतिक जीवन त्यागने के उपरांत इंदिरा गांधी की मशोबरा की पहाड़ियों में बसने की चाह तथा राजीव गांधी द्वारा हिमालय पर उनकी अस्थियों को विसर्जित करने की इच्छा इस क्षेत्र के लिए उनके एवं उनके परिवार के गहरे प्रेम को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री ने इस आकर्षक प्रदर्शनी के लिए ईका आरकाईविंग सर्विसिज के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छायाचित्रों के उल्लेखनीय संग्रह वाली यह प्रदर्शनी हिमाचल की प्रगति और समृद्धि के लिए इंदिरा गांधी की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है और उनकी ‘‘हिमालय की बेटी’’ की छवि को स्थापित करती है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #congress#himachal
Previous Post

हिमाचल में सच में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है : सुखराम

Next Post

फाइनेंशियल एडवाईजर सेल्स और मार्केटिंग के भरे जाएंगे 20 पद

Palak Bharawdaj

Palak Bharawdaj

Next Post
फाइनेंशियल एडवाईजर सेल्स और मार्केटिंग के भरे जाएंगे 20 पद

फाइनेंशियल एडवाईजर सेल्स और मार्केटिंग के भरे जाएंगे 20 पद

सरकार ने सोलन नगर निगम में किया गलत, भाजपा ने बिलासपुर में जीत कर सरकार को दिखाया आईना

हिमाचल सरकार कुप्रबंधन में टॉपर, जनता को कर रही परेशान : गोविंद

हिमाचल सरकार कुप्रबंधन में टॉपर, जनता को कर रही परेशान : गोविंद

सरकारी दबाव बनाकर सत्ता में रहना चाहते है मुख्यमंत्री : संदीपनी

सरकारी दबाव बनाकर सत्ता में रहना चाहते है मुख्यमंत्री : संदीपनी

प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी ने ईद-उल-अधा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद-उल-अधा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0

कांग्रेस को एकजुट होकर लड़नी होगी विचारधारा की लड़ाई: रजनी पाटिल

April 16, 2026

धर्मशाला में सियासी पारा चढ़ा: सुधीर शर्मा ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

April 16, 2026

16 से 24 अप्रैल तक पशु मित्रों की भर्ती, आनी में आज फिजिकल टेस्ट

April 16, 2026

हमीरपुर अवैध खनन मामला: भाजपा विधायक के भाई और चाचा दो दिन के पुलिस रिमांड पर

April 16, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

206

Recent News

कांग्रेस को एकजुट होकर लड़नी होगी विचारधारा की लड़ाई: रजनी पाटिल

2026/04/16 09:26:20pm

धर्मशाला में सियासी पारा चढ़ा: सुधीर शर्मा ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

2026/04/16 07:09:19pm

16 से 24 अप्रैल तक पशु मित्रों की भर्ती, आनी में आज फिजिकल टेस्ट

2026/04/16 07:04:02pm

हमीरपुर अवैध खनन मामला: भाजपा विधायक के भाई और चाचा दो दिन के पुलिस रिमांड पर

2026/04/16 06:57:49pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    514
    4650
    Visitors Today
    3201781
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper
    • Career
      • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us