Wednesday, August 12, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Shimla > प्रदेश में बरसात से हुई भारी आपदा पर हिपा में मंथन

प्रदेश में बरसात से हुई भारी आपदा पर हिपा में मंथन

Admin by Admin
3 years ago
in Latest News, Shimla
0
शिमला : हिमाचल लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) एवं हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आपदा जोखिम में कमी तथा भविष्य के बुनियादी ढांचे पर आधारित दो दिवसीय वार्तालाप एवं मंथन श्रृंखला का आयोजन आज हिपा शिमला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कृष्ण स्वरूप वत्स ने किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुई भारी आपदा से हमें सीखने के साथ-साथ आगामी भविष्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने आपदा के बाद मूल्यांकन की आवश्यकताओं पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आपदा के उपरांत भौतिक क्षति, आर्थिक नुकसान और पुनर्प्राप्ति आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पीडीएनए (पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट) आवश्यक है। पीडीएनए पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्वास में जहां मदद करता है वही बेहतर निर्माण को भी प्रोत्साहित करता है।
कृष्ण स्वरूप वत्स ने कहा कि यहां के पहाड़ बड़े कमजोर हैं तथा हमें उन्हें बचाने की भी आवश्यकता है ताकि जलवायु परिवर्तन के खतरे को कम किया जा सके। ग्लेशियर कम होते जा रहे हैं तथा झीलों में पानी में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिस कारण इनसे भी खतरा बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन-5 में है जिससे यहां भूकंप का खतरा भी ज्यादा है। इस दृष्टि से हमें यहां पर निर्माण कार्य भी वैज्ञानिक दृष्टि से करना होगा।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय मानवीय संसाधन का महत्वपूर्ण योगदान रहता है जिसका उद्देश्य आपदा से संबंधित सभी प्रकार की तैयारी को मजबूत करना है ताकि आपदा के समय उसका सही उपयोग हो सके। इस अवसर पर उन्होंने आपदा के लिए केंद्रीय सहायता के बारे में भी अवगत करवाया।

कोलोकियम श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य वर्तमान बुनियादी ढांचे और आपदा तैयारी में पहचान करना – निशा सिंह
महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान निशा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कोलोकियम श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य वर्तमान बुनियादी ढांचे और आपदा तैयारी में पहचान करना है। वही मानसून 2023 के दौरान राज्य में आपदाओं को ध्यान में रखते हुए आपदा जोखिम में कमी लाना और भविष्य में बुनियादी ढांचे के लिए प्रभावी रणनीतियों की पहचान करना है।
उन्होंने कहा कि आपदा के दृष्टिगत हमें किसी भी प्रदेश एवं जिला में मानवीय संसाधन का विकास करना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त जल निकासी भी एक महत्वपूर्ण बिंदु है ताकि भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने कहा कि विकास एवं निर्माण कार्य के लिए भी सही तरीके अपनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि कार्यशाला के अंत में हम नीति अनुशंसा सरकार को भेजेंगे ताकि आगामी भविष्य में इस तरह की त्रासदी देखने को न मिले।

कोलोकियम में किया जायेगा आपदा से हुए नुकसान की वजह एवं आगामी भविष्य की नीतियों और बुनियादी ढांचे पर विस्तृत विचार विमर्श – महापौर

कार्यक्रम के सायं सत्र में नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि इस बरसात से हुई भारी आपदा अपने आप में भयानक थी। प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि एवं पर्यटन पर आधारित है और इस दृष्टि से हम सभी को कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक है जिसमे आपदा से हुए नुकसान की वजह एवं आगामी भविष्य की नीतियों और बुनियादी ढांचे पर विस्तृत विचार विमर्श किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक हिपा शुभ कारण सिंह ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा दो दिवसीय मंथन शिविर की रूपरेखा रखी।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी बात रखी।

निदेशक, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण चंडीगढ़ डॉ अतुल कोहली ने हिमालय भूविज्ञान में बुनियादी ढांचे की चुनौती पर विचार व्यक्त किये। वहीं क्षेत्रीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अब्दुल बासित ने हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों एवं 4 लेन में हुए नुकसान पर विचार रखे।
वरिष्ठ वैज्ञानिक, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली डॉ मनोज कुमार शुक्ला ने पर्वतीय सड़क निर्माण में वैश्विक प्रथाओं पर अपने विचार रखें।
मुख्य वन संरक्षक कुल्लू वासु कौशल ने वानिकी एवं आपदा पर अपनी बात रखी। वहीं जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू सुनैना शर्मा ने पर्यटन एवं आपदा पर अपने विचार व्यक्त किए।

विभिन्न विषयों पर पैनल डिस्कशन के माध्यम से किया विस्तृत चर्चा एवं मंथन
प्रथम पैनल डिस्कशन में आदर्श विकास मॉडल विषय पर चर्चा की गई, जिसमें पूर्व उपमहापौर नगर निगम शिमला टिकेंद्र सिंह पंवार ने मुख्य पैनलिस्ट एवं मध्यस्थता रूप में भूमिका निभाई तथा विषय पर अपनी बात रखी। वही पदमश्री नेक राम शर्मा, मुख्य वैज्ञानिक सीबीआरआई एसके नेगी, पूर्व प्रोफेसर एचपीयू अंकित सूद एवं तकनीकी शिक्षा से दीपक कुमार पैनल डिस्कशन में शामिल हुए तथा अपने विचार साझा किए।
दूसरे पैनल डिस्कशन में पारिस्थितिकी एवं विकास के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसके वैज्ञानिक, एचएफआरआई डॉ वनीत जिष्टु ने मुख्य पैनलिस्ट एवं मध्यस्थ के रूप में भूमिका निभाई तथा विषय पर अपने विचार रखे।
वहीं तीसरे एवं अंतिम पैनल डिस्कशन में आपदा प्रतिरोधी में समुदाय की भूमिका पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें कुणाल सत्यार्थी, सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मुख्य पैनलिस्ट एवं मध्यस्थ के रूप में भूमिका निभाई तथा विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न एवं सुझाव आमंत्रित किए, जिसमे प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम में यह भी रहे उपस्थित
दो दिवसीय मंथन शिविर के प्रथम दिवस में नगर निगम उपमहापौर उमा कौशल, पार्षदगण, अतिरिक्त निदेशक हिपा प्रशांत सिरकेक, प्रशासनिक अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, योजनाकार, शोधकर्ता,पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी स्थानीय निकाय के सदस्य, पर्यटन, अधिवक्ता, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं गैर सरकारी संगठनों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Previous Post

सीपीएस मामले में Himachal Government को बड़ा झटका

Next Post

‘गुड गवर्नेंस’ के लिए मुख्यमंत्री ने प्रथम पुरस्कार से जिला कांगड़ा नवाजा, मिले 50 लाख

Admin

Admin

Next Post
‘गुड गवर्नेंस’ के लिए मुख्यमंत्री ने प्रथम पुरस्कार से जिला कांगड़ा नवाजा, मिले 50 लाख

‘गुड गवर्नेंस’ के लिए मुख्यमंत्री ने प्रथम पुरस्कार से जिला कांगड़ा नवाजा, मिले 50 लाख

कांगड़ा एयरपोर्ट में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा एयरपोर्ट में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर हुआ मंथन

नई दिल्ली में कुल्लू दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य  में   पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली में कुल्लू दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन

राज्य की नीतियों में नए विचारों का किया जाएगा समावेशः मुख्यमंत्री

राज्य की नीतियों में नए विचारों का किया जाएगा समावेशः मुख्यमंत्री

हस्तशिल्प और हथकरघा को बढ़ावा देंगे खादी प्लाजा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नेे सीमावर्ती क्षेत्रों में एकीकृत चौकियां स्थापित करने के दिए निर्देश

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 28, 2026
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

July 28, 2026
KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

July 29, 2026
रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

July 29, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

217

Recent News

हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

2026/07/28 09:32:57pm
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

2026/07/28 09:29:55pm
KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

2026/07/29 03:27:00pm
रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

2026/07/29 03:27:54pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    199
    2522
    Visitors Today
    4630918
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us