Saturday, March 28, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kangra > भाजपा बताए उसके किस नेता ने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया : आनंद शर्मा

भाजपा बताए उसके किस नेता ने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया : आनंद शर्मा

जीएस बाली को किया याद, कहा वे कहते थे कांगड़ा से चुनाव लड़वाना है

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Himachal, Kangra
0

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)।

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माताओं और शहीदों को कोसने वाले पीएम मोदी और भाजपा देश की जनता को बताएं कि आजादी की लड़ाई में उनका कौन सा नेता शामिल था। आनंद शर्मा वीरवार को जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे।

आनंद शर्मा ने कहा कि वर्ष 2024 का चुनाव एक तारीखी चुनाव है। इस बार दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में सौ करोड़ लोग वोट डालेंगे, जो यूरोप और अमेरिका की आबादी से भी 20 करोड़ ज्यादा संख्या है। उन्होंने कहा कि हिमाचल उनकी जन्म भूमि और कर्म भूमि रहा है और बाद में पूरा देश कर्म भूमि बना। हिमाचल के आशीर्वाद से ही वह आगे बढ़े। उन्होंने जीएस बाली को याद करते हुए कहा कि वे मुझे कई बार कहते रहे कि मुझे कांगड़ा से चुनाव जरूर लड़वाना है, आज अचानक उनकी यह इच्छा पूरी हुई, मगर वे हमारे बीच नहीं है।

आनंद शर्मा ने कहा कि नेतृत्व के आदेश का पालन करके वह आज कांगड़ा-चंबा की जनता के बीच हैं। प्रचार के दौरान जनता और कार्यकर्ताओं का जैसा प्यार मिल रहा है, उससे वह अभिभूत हैं। इस दौरान युवाओं, महिलाओं और हर व्यक्ति की आंखों में खुशी और उम्मीद देखी है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह अपने घर में अपने लोगों के बीच काम करने के लिए वापस आए हैं।

उन्होंने कहा कि खासकर नौजवानों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके मां-बाप को उनके भविष्य की चिंता रहती है। लिहाजा ऐसी सरकार चुनें जो उनके भविष्य के बारे में सोचे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। विपक्षी दल इतना बहुमत चाहते हैं कि संविधान को बदला जा सके। उन्होंने कहा कि अगर देश की जनता नहीं समझी तो यह चुनाव भारत देश का अखिरी चुनाव होगा।

कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा ने कहा कि जो सुविधाएं, विकास, आरक्षण दशकों से पिछड़े और भेदभाव के शिकार लोगों को दिया गया है यह हक उनसे छीना जा सकता है। विपक्षी दल दावा करता कि पिछले 70 साल में कुछ नहीं हुआ और जो कुछ हुआ उनके 10 साल के कार्यकाल में हुआ, इस बात को 2014 से पहले के मतदाता समझते हैं। देश के लोगों ने बचपन से ही भारत और हिमाचल को बनते देखा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की बहादुरी को देश और पूरे विश्व ने देखा है।

उन्होंने कहा कि आज ऐसे देश भक्तों एवं राष्ट्र निर्माताओं का अपमान किया जाता है। इसी तरह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साल 2014 में सत्ता छोड़ने से पहले देश की जीडीपी चार गुना थी। देश की अर्थव्‍यवस्‍था दो ट्रिलीयन डॉलर हो चुकी थी। इतना ही नहीं यूपीए के शासनकाल में ही सूचना का अधिकार कानून, रोजगार की गारंटी के तहत मनरेगा और शिक्षा एवं खाद्य सुरक्षा के अधिकार के कानून बनाए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ये कानून बनाए थे तभी मोदी सरकार देश की जनता को राशन दे पाई।

उन्होंने कहा कि वह सत्य पर आधारित बातें करते हैं। किसी पर आरोप नहीं लगाते और अनर्गल भाषा का उपयोग नहीं करते। आज देश में जनता का ध्यान मूलभूत मुद्दों से हटाने के लिए उत्तर और दक्षिण के बीच लकीरें खींची जा रही हैं। अमीर और गरीब के बीच खाई पैदा कर दी गई है। सेना में अग्निवीर योजना लाकर बेरोजगारों के साथ मजाक किया गया। किसानों को अपमानित किया गया और बेरोजगारों को वादे के अनुसार रोजगार नहीं दिया गया। उन्होंने आपदा के समय हिमाचल की उपेक्षा का मुद्दा भी उठाया। इस अवसर पर उनके साथ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक आरएस बाली भी मौजूद रहे।

Tags: #anandsharma#chamba#congress#election#himachal#himachalcongress#kangra#loksabhaelection2024#nagrotabagwan#sidhivinayaktimes
Previous Post

धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू: कहा कांग्रेस के कई स्टार प्रचारक आएंगे हिमाचल

Next Post

भगवान बुद्ध की करुणा, शांति, आत्मज्ञान की शिक्षाएं करती हैं भाईचारे का मार्ग प्रशस्त : राज्यपाल

Aniket Soni

सुक्खू को भाजपा के विकास कार्यों का क्रेडिट लेने की बीमारी : अनुराग

सुक्खू को भाजपा के विकास कार्यों का क्रेडिट लेने की बीमारी : अनुराग

आने वाला कल कांग्रेस का है : आरएस बाली

जल्द ही देश और प्रदेश में होगी भाजपा की सरकारें : राजीव भारद्वाज

जल्द ही देश और प्रदेश में होगी भाजपा की सरकारें : राजीव भारद्वाज

राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखने का कार्य कर रहा इंडी गठबंधन : सुरेश कश्यप

राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखने का कार्य कर रहा इंडी गठबंधन : सुरेश कश्यप

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0

पंजाब के गगन बने हिमाचल केसरी, सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव रहे उप-विजेता

March 28, 2026
सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

दुर्लभ कैंसर के इलाज को पुरुषों के बच्चे दानी का ऑपरेशन बताना निंदनीय शर्मनाक : जयराम ठाकुर

March 28, 2026
बजट सत्र में विधानसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री सुक्खू

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पंख: प्राकृतिक खेती और दूध के दामों में ऐतिहासिक वृद्धि से हिमाचल में आएगी खुशहाली

March 28, 2026
धर्मशाला में धर्म सम्मेलन: आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दिया विश्व शांति और आत्मिक शांति का संदेश

धर्मशाला में धर्म सम्मेलन: आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दिया विश्व शांति और आत्मिक शांति का संदेश

March 28, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

241

Recent News

पंजाब के गगन बने हिमाचल केसरी, सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव रहे उप-विजेता

2026/03/28 08:21:00pm
सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

दुर्लभ कैंसर के इलाज को पुरुषों के बच्चे दानी का ऑपरेशन बताना निंदनीय शर्मनाक : जयराम ठाकुर

2026/03/28 08:17:06pm
बजट सत्र में विधानसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री सुक्खू

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पंख: प्राकृतिक खेती और दूध के दामों में ऐतिहासिक वृद्धि से हिमाचल में आएगी खुशहाली

2026/03/28 07:41:55pm
धर्मशाला में धर्म सम्मेलन: आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दिया विश्व शांति और आत्मिक शांति का संदेश

धर्मशाला में धर्म सम्मेलन: आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दिया विश्व शांति और आत्मिक शांति का संदेश

2026/03/28 07:36:15pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    420
    7275
    Visitors Today
    3056305
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us