नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पंजाब एवं पश्चिम बंगाल राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के अनुसार जालंधर पश्चिम (अजा) से शीतल अंगुराल को टिकट दिया है। पश्चिम बंगाल में रायगंज सीट पर मानस कुमार घोष, रानाघाट दक्षिण (अजा) पर मनोज कुमार बिस्वास, बगदा (अजा) पर बिनय कुमार बिस्वास, मणिकताला पर कल्याण चौबे भट्टाचार्य को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।