Wednesday, March 25, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Haryana > पलवल में भव्य तरीके से मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती, मुख्यमंत्री ने झलकारी बाई को नमन कर अर्पित की श्रद्धांजलि

पलवल में भव्य तरीके से मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती, मुख्यमंत्री ने झलकारी बाई को नमन कर अर्पित की श्रद्धांजलि

Admin by Admin
2 years ago
in Haryana
0

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में निरंतर समाज के संत महापुरुषों और वीर वीरांगनाओं की जयंतियां सरकारी स्तर पर मनाने की दिशा में शुरू की गई संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत जिला पलवल में रानी लक्ष्मी बाई की सेनापति रही झलकारी बाई की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता की ओर से झलकारी बाई को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को  जिला पलवल में रानी लक्ष्मी बाई की सेनापति रही झलकारी बाई  को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने समाज को ऐसी महान वीरांगना की कथा से प्रेरित करने के लिए घोषणा करते हुए कहा कि पलवल के आगरा चौक पर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम झलकारी बाई के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पलवल के मोहन नगर के वार्ड नंबर-4 में कोली समाज के एक भव्य भवन का निर्माण किये जाने की  भी  घोषणा की। इस भवन में झलकारी बाई की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी, जिससे भावी पीढ़ी को इनकी गाथाओं से अवगत करवाया जा सकेगा। इस पर लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बहुत ही गौरव का दिन है, जब वीरांगना झलकारी बाई की जयंती मनाई जा रही है, क्योंकि अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सन् 1857 में स्वाधीनता संग्राम में हम सभी ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाम तो सुना है, लेकिन वीरांगना झलकारी बाई के नाम को इतिहास में उतना अधिक नहीं जानते। वीरांगना झलकारी बाई झांसी की रानी की हमशक्ल थी और वे महिला सेना की सेनापति थी, जिन्होंने अपने शौर्य से झांसी की रानी की जान बचाने और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। झलकारी बाई का जन्म 22 नवंबर, 1830 में हुआ था।

उन्होंने कहा कि मैथिली शरण गुप्त ने अपनी कविता में झलकारी बाई जी का वर्णन किया है कि- आकर रण में ललकारी थी, वह तो झांसी की झलकारी थी। गोरों से लड़ना सीखा गई, रानी बन जौहर दिखा गयी, इतिहास में झलक रही वह भारत की ही नारी थी, आकर रण में ललकारी थी, वह तो झांसी की झलकारी थी। उन्होंने कहा कि हमारे समाज की महिलाएँ, बेटियां झलकारी बाई से प्रेरणा लें यही हमारा लक्ष्य है। आज के युग में हमारी बेटियां अंतरिक्ष, खेल, डिफेंस सहित विभिन्न क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में अनेक अनसंग हीरोज हुए हैं, जिनसे इतिहास भरा पड़ा है। लेकिन उनका नाम पिछली कई सरकारों ने आगे नहीं बढ़ाया। परंतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ऐसे अनसंग हीरोज के नाम को जीवित रखने का बीड़ा उठाया। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ने वीरांगना झलकारी बाई के नाम से डाक टिकट भी जारी किया था। उनकी प्रेरणा से ही हरियाणा में भी हमने संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना चलाई। ‌जिसके तहत संत-महापुरुषों की जयंतियां व शताब्दियों सरकारी स्तर पर मनाने की पहल की। उन्होंने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश सरकार शहीदों, संत-महापुरुषों के नाम से बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों व संस्थानों के नाम रख रही है। लेकिन पिछली सरकारें एक परिवार के नाम पर ही सबके नाम रखती थी, एक परिवार ही चमक रहा था। लेकिन हमारी सोच है कि जिन्होंने देश की जनता को दिशा दिखाने का काम किया है, उनके नाम को आगे बढ़ाएंगे।
Previous Post

पानीपत जिले में छठ पूजा के लिए समर्पित तीन घाटों के निर्माण की घोषणा

Next Post

launch of ‘Missile Cum Ammunition Barge, LSAM 10 (Yard 78)’, the fourth Barge of 08 x Missile Cum Ammunition Barge project was undertaken at Guttenadeevi, East Godavari

Admin

54वें आईएफएफआई में माधुरी दीक्षित को ‘भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष मान्यता’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया

54वें आईएफएफआई में माधुरी दीक्षित को 'भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष मान्यता' पुरस्कार से सम्मानित किया गया

अंकुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सव

अंकुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सव

आप सरकार ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया :   सुनील जाखड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

आप सरकार ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया : सुनील जाखड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

आपदा प्रबंधन को लेकर जिला भर में आयोजित किए जाएंगे जागरूकता कार्यक्रम

धौलाधार के समीप नहीं कर पाएंगे पैराग्लाइडिंग

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
सुकेत देवता मेला: भक्ति और संस्कृति के संगम से सराबोर हुई सुंरदरनगर की फिजा, डीसी मंडी ने सपरिवार टेका मत्था

सुकेत देवता मेला: भक्ति और संस्कृति के संगम से सराबोर हुई सुंरदरनगर की फिजा, डीसी मंडी ने सपरिवार टेका मत्था

March 25, 2026
आसमान में गूंजी गर्जना: सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम ने दिखाया अद्भुत कौशल

आसमान में गूंजी गर्जना: सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम ने दिखाया अद्भुत कौशल

March 25, 2026
HPBOSE ‘शॉर्ट फीस’ पोर्टल अपडेट,लापरवाही पड़ सकती है भारी

HPBOSE ‘शॉर्ट फीस’ पोर्टल अपडेट,लापरवाही पड़ सकती है भारी

March 25, 2026
धर्मशाला में विश्व टीबी दिवस के मौके पर टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 की शुरुआत,

धर्मशाला में विश्व टीबी दिवस के मौके पर टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 की शुरुआत,

March 25, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

207

Recent News

सुकेत देवता मेला: भक्ति और संस्कृति के संगम से सराबोर हुई सुंरदरनगर की फिजा, डीसी मंडी ने सपरिवार टेका मत्था

सुकेत देवता मेला: भक्ति और संस्कृति के संगम से सराबोर हुई सुंरदरनगर की फिजा, डीसी मंडी ने सपरिवार टेका मत्था

2026/03/25 01:39:52pm
आसमान में गूंजी गर्जना: सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम ने दिखाया अद्भुत कौशल

आसमान में गूंजी गर्जना: सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम ने दिखाया अद्भुत कौशल

2026/03/25 01:27:59pm
HPBOSE ‘शॉर्ट फीस’ पोर्टल अपडेट,लापरवाही पड़ सकती है भारी

HPBOSE ‘शॉर्ट फीस’ पोर्टल अपडेट,लापरवाही पड़ सकती है भारी

2026/03/25 10:04:54am
धर्मशाला में विश्व टीबी दिवस के मौके पर टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 की शुरुआत,

धर्मशाला में विश्व टीबी दिवस के मौके पर टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 की शुरुआत,

2026/03/25 10:00:49am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    627
    4430
    Visitors Today
    3030859
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us