सिधिविनायक टाइम्स: शिमला। धर्मशाला में कांगड़ा वैली कार्निवल-2025 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के ऑडिशन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिला प्रशासन ने डीआरडीए कार्यालय, धर्मशाला में 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक ऑडिशन आयोजित करने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि स्थानीय कलाकारों, गायकों और प्रतिभागियों को इस मंच पर अवसर देने के लिए यह ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। ऑडिशन के लिए प्रतिभागी सीधे डीआरडीए कार्यालय पहुँच सकते हैं या अपने आवेदन ईमेल के माध्यम से drdakan&hp@nic-in पर भेज सकते हैं।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/pendpensionerscm-sukhu-assures/
जिला प्रशासन ने कांगड़ा वैली कार्निवल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है, जिसमें डीआरडीए के परियोजना अधिकारी को अध्यक्ष और जिला भाषा अधिकारी को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। इस वर्ष कार्निवल 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां जोरों पर रखी हैं, ताकि स्थानीय संस्कृति और प्रतिभाओं को बड़े पैमाने पर प्रस्तुत किया जा सके।





















