Saturday, April 18, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Mandi > जनहित के कार्यों को प्राथमिकता पर करें अधिकारी – सांसद प्रतिभा सिंह

जनहित के कार्यों को प्राथमिकता पर करें अधिकारी – सांसद प्रतिभा सिंह

Admin by Admin
3 years ago
in Latest News, Mandi
0

सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को मंडी में जिला समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को जनता के हित के कार्यों को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी लोगों की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए काम करें। जहां कमियां हैं उन्हें दूर करें। उन्होंने बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों का आवश्यक मार्गदर्शन किया। उन्होंने विभागों से कई केंद्रीय योजनाओं में भारत सरकार से बजट न मिलने के मामले तुरंत उनके ध्यान में लाने को कहा। उन्होंने कहा कि वे इसमें केंद्र सरकार से मामला उठाएंगी।

मंडी में पीएमजीएसवाई-3 में खर्च होंगे 215 करोड़, कटौला-कमांद-बजौरा सड़क के सुधार पर खर्च होंगे 12.62 करोड़

सिंह ने कहा कि मंडी जिले में सड़कों की मजबूती को लेकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 (पीएमजीएसवाई-3) में सड़कों के स्तरोन्नयन कार्यों पर 215 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे।
सांसद ने कहा कि इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की मदद से कटौला-कमांद-बजौरा सड़क के सुधार कार्य पर 12.62 करोड़ रुपये और पंडोह-चैलचौक सड़क की मजबूती पर 12.87 करोड़ रुपये व्यय होंगे। विभाग ने प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति को भेजा है, जल्द ही ये काम आरंभ किए जाएंगे।

सीआरएफ में बनेगी तत्तापानी-सलापड़ सड़क, 219 करोड़ होंगे खर्च , सांसद ने एफसीए मामले को गति देने के दिए निर्देश
सांसद ने कहा कि तत्तापानी-सलापड़ सड़क को केंद्रीय रोड़ फंड (सीआरएफ) के तहत बनाया जाएगा। करीब 66 किलोमीटर लंबाई की इस सड़क के निर्माण पर 219 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को वन विभाग से सामंजस्य बनाकर निर्माण को लेकर एफसीए मामले को गति देने के निर्देश दिए।

2 महीने में बनाएं पंचवक्त्र महादेव मंदिर के लिए फुटब्रिज, सांसद निधि से दिए 5 लाख…कहा एमपीलैड से और फंड मुहैया कराएंगी

सांसद ने जुलाई में ब्यास नदी में आई बाढ़ में पंचवक्त्र महादेव मंदिर के ध्वस्त हो गए फुटब्रिज को 2 महीने के भीतर पुनः बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 40 लाख रुपये का जो प्राक्कलन तैयार किया है, उसे जिलाधीश कार्यालय में सौंप दें। उन्होंने इस कार्य के लिए सांसद निधि से फौरी तौर पर 5 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जिलाधीश कार्यालय के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराने के साथ ही एमपीलैड से भी और फंड का प्रावधान किया जाएगा।
उन्होंने मंडी स्थित विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के पुरातन शैली के अनुरूप जीर्णोद्धार किए गए भवन का सही उपयोग सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि अपने समय में मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने 4.50 करोड़ रुपये व्यय करके इस भवन का जीर्णोद्धार कराया था। लेकिन बनने के बाद से इसका समुचित उपयोग नहीं हो पाया है। प्रशासन इसे जल्द सुनिश्चित करे।

उन्होंने जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर द्वारा उठाए मामले में संज्ञान लेते हुए विजय स्कूल के समीप निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के कार्य के चलते मुख्य सड़क धंसने तथा उससे जाम की समस्या के निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन, पुलिस, शिक्षा तथा लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम बना कर मौके का निरीक्षण करने तथा समस्या के समाधान को कहा। उन्होंने विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के बन रहे नए भवन के कार्य को तेज गति से पूरा कराने को भी कहा।

विधायक का मनरेगा में अधिक से अधिक रोजगार सृजन पर जोर

वहीं, बैठक में धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने कहा कि आपदा के बाद की पुनर्निर्माण गतिविधियों में ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पंचायतों में कार्यों को लेकर प्राथमिकता तय करने तथा मनरेगा में अधिक से अधिक रोजगार सृजन पर जोर दिया।

केंद्र सरकार के समक्ष मामले उठाने का अनुरोध

ठाकुर ने सांसद से धर्मपुर क्षेत्र के 3 मुख्य मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने सरकाघाट में एफएम रेडियो स्टेशन की स्थापना, धर्मपुर में ‘वैदर स्टेशन’ खोलने की बात रखने के साथ ही केंद्रीय एजेंसी ‘ओएनजीसी’ द्वारा पूर्व में धर्मपुर क्षेत्र में की गई ब्लास्टिंग को लेकर उनकी जवाबदेही तय करने को कहा। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी द्वारा की गई अत्यधिक ब्लास्टिंग ने धर्मपुर  क्षेत्र में जुलाई-अगस्त में आई आपदा को अधिक भयावह बना दिया तथा इससे नुकसान बढ़ा।
विधायक ने खाद्य आपूर्ति विभाग से जिले में कई स्थानों पर एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं पहुंचने के मामलों में स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने केंद्र सरकार की एजेंसी से जिले में सिलेंडर सप्लाई में कमी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन से जिले में सीमेंट की सप्लाई की कमी को लेकर भी जवाब मांगा।

बैठक में जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर तथा दिशा समिति सदस्य अमित पाल ने विकास कार्यों को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। वहीं, जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने सांसद द्वारा बैठक में दिए सभी निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित बनाने की बात कही।
बैठक में सभी विभागों के जिला स्तर के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

खेल के मैदान में बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण: इंद्र दत्त लखनपाल

Next Post

अणु हमीरपुर में रेड रिबन क्लबों के सदस्यों के लिए जिला स्तरीय नाटक प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर की टीम ने पहला स्थान

Admin

मुख्यमंत्री ने सुख आश्रय योजना से बेसहारा बच्चों का दिया बड़ा सहारा: राम चंद्र पठानिया

मुख्यमंत्री ने सुख आश्रय योजना से बेसहारा बच्चों का दिया बड़ा सहारा: राम चंद्र पठानिया

…आखिर मोबाइल पर आए एक मैसेज पे क्यों झूम उठा चिंत राम शास्त्री का पूरा परिवार

...आखिर मोबाइल पर आए एक मैसेज पे क्यों झूम उठा चिंत राम शास्त्री का पूरा परिवार

आपदा से बचाव के सम्बन्ध में कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक

आपदा से बचाव के सम्बन्ध में कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक

250 बल्क लीटर शराब जब्त और लगभग चार करोड़ से अधिक कीमत के चांदी के आभूषण पकडे़

250 बल्क लीटर शराब जब्त और लगभग चार करोड़ से अधिक कीमत के चांदी के आभूषण पकडे़

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0

लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण के खिलाफ देश में बने कड़ा कानून: विश्व हिंदू परिषद

April 18, 2026
कांगड़ा वैली रेल सेवा बहाल हो—चार साल से बंद सेवा से जनता परेशान: हर्ष महाजन

कांगड़ा वैली रेल सेवा बहाल हो—चार साल से बंद सेवा से जनता परेशान: हर्ष महाजन

April 18, 2026
पंचायत चुनाव में नहीं होगा पार्टी सिंबल का उपयोग: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

कोलकाता में सुक्खू का बड़ा हमला: तृणमूल और भाजपा पर साधा निशाना, कांग्रेस को बताया विकास की एकमात्र राह

April 18, 2026
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं के चैहड़ दंगल के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं के चैहड़ दंगल के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

April 18, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

184

Recent News

लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण के खिलाफ देश में बने कड़ा कानून: विश्व हिंदू परिषद

2026/04/18 10:02:29pm
कांगड़ा वैली रेल सेवा बहाल हो—चार साल से बंद सेवा से जनता परेशान: हर्ष महाजन

कांगड़ा वैली रेल सेवा बहाल हो—चार साल से बंद सेवा से जनता परेशान: हर्ष महाजन

2026/04/18 09:58:57pm
पंचायत चुनाव में नहीं होगा पार्टी सिंबल का उपयोग: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

कोलकाता में सुक्खू का बड़ा हमला: तृणमूल और भाजपा पर साधा निशाना, कांग्रेस को बताया विकास की एकमात्र राह

2026/04/18 09:08:55pm
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं के चैहड़ दंगल के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं के चैहड़ दंगल के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

2026/04/18 09:06:57pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    519
    4979
    Visitors Today
    3215598
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper
    • Career
      • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us