Saturday, February 28, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Solan > Solan (Arki) विधानसभा क्षेत्र के सभी महाविद्यालय बनेंगे ज्ञान प्राप्ति के उत्कृष्ट केन्द्र – संजय अवस्थी

Solan (Arki) विधानसभा क्षेत्र के सभी महाविद्यालय बनेंगे ज्ञान प्राप्ति के उत्कृष्ट केन्द्र – संजय अवस्थी

Admin by Admin
2 years ago
in Solan
0
Solan (Arki) विधानसभा क्षेत्र के सभी महाविद्यालय बनेंगे ज्ञान प्राप्ति के उत्कृष्ट केन्द्र – संजय अवस्थी
Solan (Arki) विधानसभा क्षेत्र के सभी महाविद्यालय बनेंगे ज्ञान प्राप्ति के उत्कृष्ट केन्द्र – संजय अवस्थी

सोलन : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी महाविद्यालयों को ज्ञान प्राप्ति का उत्कृष्ट केन्द्र बनाया जाएगा। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनी मटेरनी में 28वीं खण्ड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में चार महाविद्यालय कार्यरत हैं। राज्य सरकार ने इस सत्र से राजकीय महाविद्यालय अर्की में अंग्रेजी तथा इतिहास विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं आरम्भ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अन्य महाविद्यालयों को भी ज्ञान प्राप्ति का बेहतर केन्द्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय जयनगर के भवन निर्माण का कार्य भी आरम्भ किया जाएगा।

उन्होंने इससे पूर्व ग्राम पंचायत मटेरनी में 27.16 लाख रुपए की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण भी किया। यह उपकेन्द्र क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।
संजय अवस्थी ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटेरनी में भवन निर्माण के कार्य के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को भवन का आकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होने पर आकलन के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला मटेरनी के भवन विस्तार का कार्य भी पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय में कबड्डी मैट के लिए 02 लाख रुपए उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 2100 रुपए, नृत्य में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले दल को अपनी ओर से 1100 रुपए तथा आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ब्रहमपुखर-मटेरनी-चण्डीगढ़ (नालागढ़) मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का प्रयास किया जाएगा। सम्पर्क मार्ग चांगर का निर्माण अनुसूचित जाति उप योजना के तहत करवाया जाएगा।
संजय अवस्थी ने कहा कि सभी छात्रों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि अपनी कमियों को दूर कर अगले वर्ष विजेता बनकर उभरंे। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए पढ़ाई तथा खेल का संतुलन आवश्यक है।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा एवं खेलों के लिए बेहतर अधोसंरचना प्रदान करने पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि बेरोज़गारी आज की सबसे बड़ी समस्या है और इसके निदान के लिए ग्राम स्तर तक योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्प हैं। उनकी यह सोच सुखाश्रय जैसी योजनाओं में परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सुखाश्रय योजना पूरे देश में एक मिसाल बनेगी।
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी नशे से दूर रखें।

प्रतियोगिता में चार ज़ोन के कुल 324 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें से 156 लड़के तथा 168 लडकियों ने भाग लिया।

एथलैटिक्स प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में दाड़ला ज़ोन, भाषणा प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में दाड़ला तथा छात्रा वर्ग में मांगल, एकल गान प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में दाड़ला तथा छात्रा वर्ग में बलेरा विजेता रहे।

एकांकी प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में दाड़ला, समूह गान प्रतियोगिता में दाड़ला तथा छात्रा वर्ग में धुन्दन, समूह नृत्य प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में दाड़ला तथा छात्रा वर्ग में बलेरा विजेता रहे।

शतरंज प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में धुन्दन तथा छात्रा वर्ग बलेरा, बैडमिन्टन प्रतियोगिता में छात्र व छात्रा वर्ग में दाड़ला, वाॅलीबाल प्रतियोगिता में छात्र व छात्रा वर्ग में दाड़ला तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में धुन्दन व छात्रा वर्ग में दाड़ला विजेता रहा।

खो-खो प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में दाड़ला तथा छात्रा वर्ग में धुन्दन, कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में दाड़ला तथा छात्रा वर्ग में बलेरा और मार्च पास्ट प्रतियोगिता में छात्र व छात्रा वर्ग में बलेरा विजेता रहा।

28वीं खण्ड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में आॅल राउन्ड बेस्ट शील्ड दाड़ला ज़ोन रहा।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मटेरनी की प्रधान अंजु जगोता, ग्राम पंचायत जयनगर के प्रधान राजेन्द्र शर्मा, ग्राम पंचायत बडोग के प्रधान योगराज, ग्राम पंचायत जयनगर के उप प्रधान सुरजीत, बीडीसी सदस्य अंकिता और शशीकांत, यूथ कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष हेमन्त वर्मा, अर्की के पूर्व

कांग्रेस अध्यक्ष रमेश ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की डाॅ. तारा चंद नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Previous Post

International Kullu Dushera : इस वर्ष का दशहरा,देव संस्कृति के साथ साथ देश विदेश की संस्कृति का आदान प्रदान का उत्सव होगा

Next Post

काँगड़ा पुलिस से पाँच पुलिस कर्मचारी पुलिस विभाग में अपनी अमूल्य सेवायें देने के उपरान्त सेवा निवृत

Admin

सरकार को शहरी निकायों के ऊपर वित्तीय शिकंजा नहीं कसना चाहिए : संजय शर्मा

सरकार को शहरी निकायों के ऊपर वित्तीय शिकंजा नहीं कसना चाहिए : संजय शर्मा

नगर निगम एवं शहरी निकायों जिस प्रकार से इस ग्रांट को 20% तक घटाकर और बची हुई राशि को वापस मंगवाना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्माणी

नगर निगम एवं शहरी निकायों जिस प्रकार से इस ग्रांट को 20% तक घटाकर और बची हुई राशि को वापस मंगवाना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्माणी

प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा: मुख्यमंत्री

विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

February 22, 2026
पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

February 21, 2026
Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

February 21, 2026
“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

February 21, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

272

Recent News

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

2026/02/22 08:22:12pm
पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

2026/02/21 07:38:21pm
Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

2026/02/21 07:36:11pm
“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

2026/02/21 07:34:12pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    312
    860
    Visitors Today
    2845111
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us