Sunday, May 24, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kinnaur > घर ही नहीं, पंचायतें स्वच्छ रखने में भी आगे हैं महिलाएं : ADC Kangra

घर ही नहीं, पंचायतें स्वच्छ रखने में भी आगे हैं महिलाएं : ADC Kangra

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाली 33 पंचायतों को एडीसी ने किया सम्मानित, 21 का नेतृत्व कर रही महिलाएं

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
3 years ago
in Kinnaur, Latest News
0
घर ही नहीं, पंचायतें स्वच्छ रखने में भी आगे हैं महिलाएं : ADC Kangra
घर ही नहीं, पंचायतें स्वच्छ रखने में भी आगे हैं महिलाएं : ADC Kangra
घर ही नहीं, पंचायतें स्वच्छ रखने में भी आगे हैं महिलाएं : ADC Kangra
घर ही नहीं, पंचायतें स्वच्छ रखने में भी आगे हैं महिलाएं : ADC Kangra
धर्मशाला, 18 सितम्बर। घर ही नहीं, पंचायतों को स्वच्छ रखने में भी महिलाएं कोसों आगे हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में जिला कांगड़ा की 33 पंचायतों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। स्वच्छता को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन 33 पंचायतों में से 21 का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सभागार में आज सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया।
एडीसी ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए, स्वच्छता को लेकर उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सर्वाधिक पंचायतों का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के संचालन से लेकर समाज और शासन-प्रशासन का संचालन आज महिलाएं बखूबी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन पंचायतों द्वारा स्वच्छता को लेकर किए गए कार्य का अनुसरण करने का प्रयास सभी पंचायतों को करना चाहिए और पुरस्कृत पंचायतों को यह प्रदर्शन बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
स्वच्छता प्राथमिकता, सभी करें सहयोग
गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता तो सर्वत्र आवश्यक है लेकिन हमारे जैसे पहाड़ी राज्य में इसकी जरूरत और अधिक है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण हमारे प्रदेश में कूड़े-कचरे का प्रबंधन तथा इसका निष्पादन पंचायतों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे यहां भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं, जिसके लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों में कूड़ादान स्थापित करने के लिए पंचायतें पहल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक स्रोतों और नदी-नालों को स्वच्छ रखने के लिए पंचायतों को जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए गांवों में स्थापित युवा मंडल, महिला मंडल और अन्य स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लेना चाहिए।
इन पंचायतों ने जीता पुरस्कार
पुरस्कार प्राप्त करने वाली पंचायतों में विकास खंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत नियांगल, गुलेर, हार और जोल रहीं। वहीं परागपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुनेहत, न्याड़ और कसबा कोटला तथा कांगड़ा ब्लॉक की पंचायत झिकली इच्छी, डंडोली और सलोल ने पुरस्कार प्रात्प किया। फतेहपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मैरा और रियाली, विकास खंड नूरपुर की गेहीं लगोर और कंडवाल, सुलह ब्लॉक की बाड़ी और ननाओं पंचायत, लंबागांव विकास खंड की तलवाड़ और करनघाट पंचायत, बैजनाथ ब्लॉक की ग्राम पंचायत अवेरी और चौगान, भवारना ब्लॉक की कलूंड और रुमेहड़ पंचायत, धर्मशाला ब्लॉक की बाघनी और रक्कड़, देहरा की धनोट और सियालकड़, इंदौरा ब्लॉक की चनौर और सिरत पंचायत, विकास खंड बड़ोह की ग्राम पंचायत थाना खास और सरुहत, विकास खंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत पड़ियारखर, नगरोटा बगवां ब्लॉक की उतरेहड़ पंचायत और रैत ब्लॉक की भरूप लहर पंचायत को पुरस्कृत किया गया।
तीन श्रेणियों में किया गया विभाजित
इस अवसर पर पीओ डीआरडीए चंद्रवीर सिंह ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने वाली पंचायतों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था। जिसमें पांच हजार से अधिक जनसंख्या वाली दो पंचायतें, दो हजार से पांच हजार जनसंख्या वाली 15 पंचायतें तथा दो हजार से कम जनसंख्या वाली कुल 16 पंचायतों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के इस चरण में इन पंचायतों में स्वच्छता को बनाए रखने हेतु ऑनलाइन रैंकिंग की गई जिसमें जिले की 33 ग्राम पंचायतों ने 500 में से 439 से 180 तक अंक प्राप्त किए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, क्षेत्रीय समन्वयक संजीव राणा, हेमा ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Previous Post

किरायेदारों का ब्यौरा पुलिस को सूचना न देने वाले मकान मालिकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Next Post

प्रशिक्षण केंद्र शिलारू में स्थानीय खिलाड़ी भी ले सकेंगे प्रशिक्षण: अनुराग ठाकुर

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

Next Post
प्रशिक्षण केंद्र शिलारू में स्थानीय खिलाड़ी भी ले सकेंगे प्रशिक्षण: अनुराग ठाकुर

प्रशिक्षण केंद्र शिलारू में स्थानीय खिलाड़ी भी ले सकेंगे प्रशिक्षण: अनुराग ठाकुर

प्रधानमंत्री मोदी  के जन्मदिवस पर भाजयुमो जिला कांगड़ा द्वारा 51 यूनिट रक्तदान

प्रधानमंत्री मोदी  के जन्मदिवस पर भाजयुमो जिला कांगड़ा द्वारा 51 यूनिट रक्तदान

हिमाचल की छवि खराब हो रही है सरकार ने आंखे मूंदी : संजय शर्मा

हिमाचल की छवि खराब हो रही है सरकार ने आंखे मूंदी : संजय शर्मा

आपदा राहत के नाम पर झूठी वाहवाही धरातल पर लोगों को पांच, दस, पंद्रह हज़ार मिल रहा है: जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष

आपदा राहत के नाम पर झूठी वाहवाही धरातल पर लोगों को पांच, दस, पंद्रह हज़ार मिल रहा है: जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष

Himachal BJP: राजीव बिंदल बोले- 25 सितंबर को विधानसभा का घेराव करेगी हिमाचल भाजपा

Himachal BJP: राजीव बिंदल बोले- 25 सितंबर को विधानसभा का घेराव करेगी हिमाचल भाजपा

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निरंजन देव शर्मा के उपन्यास ‘बाज़ार’ के दूसरे संस्करण का किया विमोचन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निरंजन देव शर्मा के उपन्यास ‘बाज़ार’ के दूसरे संस्करण का किया विमोचन

May 24, 2026
Panjab University Transitions AI from Buzzword to Hands-On Research Practice

Panjab University Transitions AI from Buzzword to Hands-On Research Practice

May 24, 2026
आईपीएल क्वालीफायर और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए तैयार धर्मशाला, बीसीसीआई की पहली पसंद बना एचपीसीए स्टेडियम

आईपीएल क्वालीफायर और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए तैयार धर्मशाला, बीसीसीआई की पहली पसंद बना एचपीसीए स्टेडियम

May 24, 2026
आईपीएल फर्स्ट क्वालीफायर: धर्मशाला पहुंची गुजरात टाइटंस, 26 मई को आरसीबी से महामुकाबला

आईपीएल फर्स्ट क्वालीफायर: धर्मशाला पहुंची गुजरात टाइटंस, 26 मई को आरसीबी से महामुकाबला

May 24, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

1540

Recent News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निरंजन देव शर्मा के उपन्यास ‘बाज़ार’ के दूसरे संस्करण का किया विमोचन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निरंजन देव शर्मा के उपन्यास ‘बाज़ार’ के दूसरे संस्करण का किया विमोचन

2026/05/24 01:22:02am
Panjab University Transitions AI from Buzzword to Hands-On Research Practice

Panjab University Transitions AI from Buzzword to Hands-On Research Practice

2026/05/24 01:19:57am
आईपीएल क्वालीफायर और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए तैयार धर्मशाला, बीसीसीआई की पहली पसंद बना एचपीसीए स्टेडियम

आईपीएल क्वालीफायर और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए तैयार धर्मशाला, बीसीसीआई की पहली पसंद बना एचपीसीए स्टेडियम

2026/05/24 01:16:42am
आईपीएल फर्स्ट क्वालीफायर: धर्मशाला पहुंची गुजरात टाइटंस, 26 मई को आरसीबी से महामुकाबला

आईपीएल फर्स्ट क्वालीफायर: धर्मशाला पहुंची गुजरात टाइटंस, 26 मई को आरसीबी से महामुकाबला

2026/05/24 01:14:31am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    886
    20934
    Visitors Today
    3649904
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us