Friday, April 17, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Shimla > लोक निर्माण मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों को बहाल करने के एनएचएआई को दिए निर्देश

लोक निर्माण मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों को बहाल करने के एनएचएआई को दिए निर्देश

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
3 years ago
in Himachal, Latest News, Shimla
0

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश सरकार एवं विभाग का प्रयास है कि सभी बन्द पड़े राजमार्गों एवं मुख्य सड़कों को शीघ्रातिशीघ्र बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों की बहाली के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की गई है। प्रदेश सरकार के आग्रह पर केन्द्र की ओर से एनएचएआई सचिव को स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा गया है।

इसी क्रम में विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में आज यहां भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सचिव एनएचएआई मनोज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कीरतपुर-मनाली फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग को हुए नुकसान पर विस्तृत चर्चा की गई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि इस राजमार्ग को रायसन से मनाली के बीच सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इस मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि ब्यास नदी में आई बाढ़ ने पिछले अधिकतम बिंदू को पार कर लिया है और ऐसे में एनएचएआई को इस क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की ऊंचाई बढ़ाने की दिशा में विचार करना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। इस पर एनएचएआई ने आईआईटी रूड़की के साथ मिलकर विस्तृत अध्ययन करने का आश्वासन दिया। आईआईटी रूड़की चक्की पुल के मरम्मत कार्य में भी शामिल है और उसी दल को कुल्लू-मनाली अनुभाग की बहाली के लिए उपाय सुझाने के दृष्टिगत स्थल का दौरा करने को कहा गया है।

उन्होंने शिमला-कालका फोरलेन मार्ग पर भी यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए। प्राधिकरण ने अवगत करवाया कि फिलहाल इस मार्ग पर सिंगल लेन यातायात संचालित किया जा रहा है और शीघ्र ही यहां से डबललेन यातायात बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ सड़क मार्ग पर मदनवाला पुल क्षतिग्रस्त होने से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने और इस मार्ग को जल्द बहाल करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में पठानकोट-मण्डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चक्कीपुल की स्थिति पर भी चर्चा की गई। लोक निर्माण मंत्री ने इसकी मुरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण ने शिमला-मटौर सड़क पर घण्डल के समीप अस्थाई पुल की मुरम्मत तथा इसके सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारी बारिश व भूस्खलन के कारण उत्पन्न इस विपदा में सड़कों एवं पुलों के क्षतिग्रस्त होने से करोड़ों रूपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत इत्यादि के लिए प्रदेश को उदार वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।

एनएचएआई के सचिव ने आश्वस्त किया कि आगामी 48 घण्टों में कीरतपुर-मनाली फोरलेन सड़क मार्ग पर कुल्लू तथा मनाली के मध्य यातायात बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक मशीनरी एवं कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों को खोलने के भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियन्ता अजय गुप्ता, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इसके उपरान्त, लोक निर्माण मंत्री ने प्रदेश भर में सड़कों एवं पुलों को हुए नुकसान एवं इनकी बहाली के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी जोनों के अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूस्खलन के कारण लगभग 1318 सड़कें अवरूद्ध हुई हैं। विभाग द्वारा लगभग 600 जेसीबी, 20 डोज़र, 169 टिप्पर एवं ट्रेक्टर इन सड़कों को बहाल करने के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से लगभग 1050 सड़कों को 12 जुलाई तक खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Previous Post

ऊना में हुआ डीएईएसआई प्रोग्राम के छठे बैच का शुभारंभ

Next Post

Chhota Bhangal क्षेत्र की दोनों सड़क मार्गों को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी : See Video

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार करेगी हर संभव प्रयास- जगत सिंह नेगी

आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार करेगी हर संभव प्रयास- जगत सिंह नेगी

शिमला भट्टाकुफर फल मंडी में बड़ा हादसा एक हिस्सा गिरा पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबा

शिमला भट्टाकुफर फल मंडी में बड़ा हादसा एक हिस्सा गिरा पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबा

राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में 1371.91 करोड़ रुपए की वार्षिक कार्य योजनाओं की स्वीकृति।

सेवा विभाग द्वारा इस माह के अंत तक ड्रग एब्यूसिग मॉनिटरिंग सिस्टम किया जाएगा तैयार- मुख्य सचिव

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड की पत्नी सीता का निधन

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड की पत्नी सीता का निधन

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
अच्छा वकील वही जो मेहनत, अध्ययन और प्रस्तुति से न्याय दिलाए”—अविनाश राय खन्ना

अच्छा वकील वही जो मेहनत, अध्ययन और प्रस्तुति से न्याय दिलाए”—अविनाश राय खन्ना

April 17, 2026
सिया हत्याकांड: आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड, पूछताछ में जुर्म कबूला

सिया हत्याकांड: आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड, पूछताछ में जुर्म कबूला

April 17, 2026
आज का राशिफल व पंचांग: सती अनुसूया जयंती पर जानें अपनी किस्मत के सितारे

आज का राशिफल व पंचांग, 17 अप्रेल 2026, शुक्रवार

April 17, 2026

कांग्रेस को एकजुट होकर लड़नी होगी विचारधारा की लड़ाई: रजनी पाटिल

April 16, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

215

Recent News

अच्छा वकील वही जो मेहनत, अध्ययन और प्रस्तुति से न्याय दिलाए”—अविनाश राय खन्ना

अच्छा वकील वही जो मेहनत, अध्ययन और प्रस्तुति से न्याय दिलाए”—अविनाश राय खन्ना

2026/04/17 12:08:10pm
सिया हत्याकांड: आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड, पूछताछ में जुर्म कबूला

सिया हत्याकांड: आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड, पूछताछ में जुर्म कबूला

2026/04/17 10:27:32am
आज का राशिफल व पंचांग: सती अनुसूया जयंती पर जानें अपनी किस्मत के सितारे

आज का राशिफल व पंचांग, 17 अप्रेल 2026, शुक्रवार

2026/04/17 10:24:39am

कांग्रेस को एकजुट होकर लड़नी होगी विचारधारा की लड़ाई: रजनी पाटिल

2026/04/16 09:26:20pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    317
    6755
    Visitors Today
    3208792
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper
    • Career
      • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us