Sunday, March 29, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Una > नशे के खिलाफ ऊना से की महा अभियान की शुरूआत

नशे के खिलाफ ऊना से की महा अभियान की शुरूआत

राज्यपाल ने हरोली से कांगड़ तक आयोजित ब्रिस्क वॉक को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
3 years ago
in Una
0
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने  ऊना जिले में नशे के खिलाफ Haroli से Kangra तक आयोजित ब्रिस्क वॉक को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उत्सव की तरह आयोजित इस कार्यक्रम में अपार जनसमूह, जिसमें हर वर्ग के लोग, विभाग तथा शिक्षण संस्थानों के बच्चे शामिल हुए। राज्यपाल ने इस नयी पहल के साथ हरोली से करीब दो किलोमीटर तक पैदल यात्रा कर नशे के खिलाफ जनजागरण का संदेश दिया। इस पैदल यात्रा में कार्यकारी पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल, उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री, वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल थे।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैं जिस भावना के साथ हिमाचल में नशे के खिलाफ अभियान चला रहा हूं उसे शासन, प्रशासन और समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उप-मुख्यमंत्री ने मेरे इस अभियान को और बल दिया है। मुझे विश्वास है कि अब हिमाचल नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के मूड में है।’’
बाद में, ब्रिस्क वॉक के अंतिम पड़ाव कांगड़ में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने नशे के खिलाफ नयी पहल के साथ कार्यक्रम के आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि हिमाचल को नशामुक्त बनाना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि नशे के बुराई युवाओं के भविष्य से जुड़ी है। इस चुनौति से निपटने के लिए एकजुट होने का यह अभियान है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी उनसे देवभूमि में बढ़ते नशे को लेकर चिंता व्यक्त की थी। इसी प्रायोजन से उन्होंने हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया है, जिसमें उपमुख्यमंत्री ने सहयोग किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा नशे को समाप्त करने के लिए ‘‘प्रधाव’’ जैसे अभियान की सराहना की। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर नशे के खिलाफ अच्छा काम कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार से इस संबंध में कानून में संशोधन को लेकर वह बात करेंगे।
राज्यपाल ने कहा कि आज युद्ध अस्त्र-शस्त्र से ही नहीं लड़े जाते हैं बल्कि उस देश के युवाओं को नशे का आदी बनाकर परोक्ष युद्ध लड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है और हमारे कुछ पड़ोसी देश यह कार्य नशा भेजकर कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जेलों में करीब 3000 कैदी हैं जिनमें से 40 प्रतिशत से अधिक कैदियों का संबंध ड्रग के अपराध से है। उन्होंने कहा कि ऊना एक सीमांत जिला होने के चलते नशा तस्करी के लिए अति संवेदनशील है। ऐसे में यह कार्यक्रम अहम् है। उन्होंने कहा कि हरोली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का संदेश प्रदेश और देश के दूसरों राज्यों तक पहुंचेगा।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने नशे के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 का शुभारंभ किया। उन्होंने नशे की मुहिम को आगे बढ़ता संदेश देता पोस्टर को भी जारी किया।
नशे से जुड़े कानूनों में बदलाव लाने में सहयोग करे केंद्र सरकार – मुकेश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्यपाल के आह्वान पर उन्होंने हरोली से इस महायज्ञ की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह एक अंतरराष्ट्रीय लड़ाई है। नशे के अवैध कारोबार में कोई भी व्यक्ति संलिप्त है वह चाहे कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो हमारा दुश्मन है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई राजनीतिक दलों की नहीं बल्कि भावी पीढ़ी के भविष्य की सुरक्षा की है। इसके लिए हर व्यक्ति को घर-घर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।
अग्निहोत्री ने कहा कि नशे से जुड़े कानूनों में बदलाव लाने की आवश्यकता है। इसमेें जमानत का प्रावधान नहीं होना चाहिए तथा ऐसे अवैध धंधे में संलिप्त व्यक्तियों की संपत्ति जब्त होनी चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विधानसभा के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सिंथैटिक नशा आज बहुत बड़ी चुनौती बन गया है, जो दूर-दराज के गांवों तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लगती सीमाओं की नशे की तस्करी रोकने के लिए हर स्तर पर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों को संरक्षण देने वालों का भी जनता को समाज के सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध धंधे में लगे लोगों का सार्वजनिक बहिष्कार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरोली से आरम्भ किए गए इस महा अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे विकास के मामले में उनसे हर अपेक्षा रख सकते हैं लेकिन नशे के मामले में पकड़े जाने पर कोई सहयोग नहीं दिया जाएगा।
नशे के खिलाफ योद्धा बने युवा – अटवाल
कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने इस अवसर पर कहा कि जनसंख्या के हिसाब से पंजाब के बाद हिमाचल नशे के प्रचलन में दूसरे स्थान पर आ गया है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस गंभीरता को ध्यान में रखकर ही प्रदेश पुलिस ने ‘प्रधाव’ नाम से एक अभियान की शुरूआत की है। इस के तहत, 160 स्कूलों के करीब 16,000 विद्यार्थियों से ऑनलाइन चर्चा की गई। इसी के तहत इस वर्ष मार्च माह में राज्यपाल द्वारा ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग विद्यार्थियों में नशा छुड़ाने और पर्यावरण बचने की मुहिम पर कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे नशे के खिलाफ योद्धा बने और प्रहरी बनकर कार्य करें।
इस अवसर पर, उपमुख्यमंत्री के बेटी कुमारी आस्था अग्निहोत्री ने भी नशे के खिलाफ इस अभियान पर अपने विचार व्यक्त किये।
इससे पूर्व, ऊना के उपयुक्त राघव शर्मा ने जिला में नशे के खिलाफ किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर, नशे की थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसके तहत मास्टर सलीम और कंवर ग्रेवाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
Previous Post

फोर्टिफाइड सोया रिफाइंड तेल अब 104 रुपये प्रति लीटर

Next Post

डीसी ने किया डीआरडीए कार्यालय धर्मशाला में 35 लाख की लिफ्ट सुविधा का उद्घाटन

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

Next Post
डीसी ने किया डीआरडीए कार्यालय धर्मशाला में 35 लाख की लिफ्ट सुविधा का उद्घाटन

डीसी ने किया डीआरडीए कार्यालय धर्मशाला में 35 लाख की लिफ्ट सुविधा का उद्घाटन

पहली जुलाई से आरंभ होगी पेंशनभोगियों के वार्षिक सत्यापन की प्रक्रिया

युवाओं के लिए निःशुल्क पाठ्यक्रमों में 4000 सीटें होंगी उपलब्ध

युवाओं के लिए निःशुल्क पाठ्यक्रमों में 4000 सीटें होंगी उपलब्ध

मक्की की फसल में फॉल आर्मीवर्म के प्रकोप के प्रति सावधान रहें किसान

मक्की की फसल में फॉल आर्मीवर्म के प्रकोप के प्रति सावधान रहें किसान

हमीरपुर में इस वर्ष सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर खर्च होंगे 84 करोड़ : राजेंद्र राणा

हमीरपुर में इस वर्ष सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर खर्च होंगे 84 करोड़ : राजेंद्र राणा

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: चंबा और खज्जियार में बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: चंबा और खज्जियार में बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट

March 29, 2026
खज्जियार का ‘मिस्टिक विलेज’ बना गद्दी संस्कृति का जीवंत केंद्र: विरासत और पर्यटन का अनूठा संगम

खज्जियार का ‘मिस्टिक विलेज’ बना गद्दी संस्कृति का जीवंत केंद्र: विरासत और पर्यटन का अनूठा संगम

March 29, 2026
विकास कार्यों में निगरानी और समन्वय जरूरी: अनुराग शर्मा

विकास कार्यों में निगरानी और समन्वय जरूरी: अनुराग शर्मा

March 29, 2026
मण्डी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सुनी ‘मन की बात’, पीएम मोदी ने एकजुटता और खेल जगत की उपलब्धियों पर की चर्चा

मंडी में जुटे भाजपा दिग्गज; जयराम ठाकुर और डॉ. बिंदल ने ‘मन की बात’ को बताया जन-परिवर्तन का माध्यम

March 29, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

441

Recent News

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: चंबा और खज्जियार में बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: चंबा और खज्जियार में बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट

2026/03/29 05:04:08pm
खज्जियार का ‘मिस्टिक विलेज’ बना गद्दी संस्कृति का जीवंत केंद्र: विरासत और पर्यटन का अनूठा संगम

खज्जियार का ‘मिस्टिक विलेज’ बना गद्दी संस्कृति का जीवंत केंद्र: विरासत और पर्यटन का अनूठा संगम

2026/03/29 04:59:10pm
विकास कार्यों में निगरानी और समन्वय जरूरी: अनुराग शर्मा

विकास कार्यों में निगरानी और समन्वय जरूरी: अनुराग शर्मा

2026/03/29 04:55:19pm
मण्डी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सुनी ‘मन की बात’, पीएम मोदी ने एकजुटता और खेल जगत की उपलब्धियों पर की चर्चा

मंडी में जुटे भाजपा दिग्गज; जयराम ठाकुर और डॉ. बिंदल ने ‘मन की बात’ को बताया जन-परिवर्तन का माध्यम

2026/03/29 04:51:45pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    512
    7265
    Visitors Today
    3064845
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us