धर्मशाला, 16 जून: पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्रचार्य ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 11वीं के वाणिज्य संकाय की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कांगड़ा जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। जो अभ्यर्थी वाणिज्य के साथ गणित विषय भी लेना चाहते हैं, उनके लिए कक्षा 10वीं में गणित विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य किया गया है। सभी इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी निर्धारित गूगल फॉर्म लिंक पर जाकर 25 जून 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।




















