शिमला, 27 मई: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों के लिए मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि ईद-उल-जुहा का यह पवित्र त्यौहार समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सौहार्द का संदेश देता है। यह दिन हमें एक ऐसे समावेशी और सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है जहां सभी मिलकर रहें।













