चंडीगढ़, 27 मई 2026
पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) चंडीगढ़ के सेक्टर 14 और 25 स्थित परिसरों में आज पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। भारत के माननीय प्रधानमंत्री की अपील और चंडीगढ़ प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन करते हुए विश्वविद्यालय ने हर बुधवार को ‘वाहन मुक्त दिवस’ (Vehicle-Free Day) मनाने की शुरुआत की है। अभियान के पहले दिन विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अधिकारियों ने पेश की मिसाल
इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों ने खुद आगे आकर इसका नेतृत्व किया। पी.यू. की वाइस चांसलर प्रो. रेनू विग भीषण गर्मी के बावजूद पैदल चलकर अपने कार्यालय पहुंचीं। वहीं, रजिस्ट्रार प्रो. यजवेंद्र पाल वर्मा ने साइकिल से दफ्तर पहुंचकर सभी को पर्यावरण अनुकूल परिवहन अपनाने का संदेश दिया।

परिसर में चलीं मुफ्त बसें और ई-रिक्शा
प्रो. रेनू विग की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था कि बुधवार को कोई भी निजी वाहन कैंपस के अंदर नहीं चलेगा। इसके विकल्प के रूप में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे परिसर में मुफ्त शटल बस और ई-रिक्शा की सुविधाएं उपलब्ध कराईं। दिनभर चले इस अभियान के दौरान सभी ने निजी कारों और बाइकों को छोड़ इन्हीं साधनों का उपयोग किया।

एनएसएस (NSS) स्वयंसेवकों ने संभाली कमान
एन.एस.एस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनुपम बाहरी के मार्गदर्शन में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पूरे कैंपस में जागरूकता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने गेट पर ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और उनसे ग्रीन ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील की।

वीसी ने जताया आभार
वाइस चांसलर प्रो. रेनू विग ने खराब मौसम और तेज धूप के बाद भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी छात्रों और स्टाफ का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य कैंपस में प्रदूषण को कम करना, ऊर्जा बचाना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। इस मुहिम को आगे और बेहतर बनाने के लिए सभी से फीडबैक भी लिया जा रहा है।