हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री, कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। छात्र अपने संबंधित स्कूल या संस्थान के माध्यम से 01 जून 2026 तक बिना किसी लेट फीस के फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 05 जून 2026 तक ₹1000 विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा में दोनों कक्षाओं के कंपार्टमेंट, परफॉरमेंस सुधार और अतिरिक्त विषय वाले छात्र शामिल होने के पात्र हैं।















