धर्मशाला । योल बाजार सहित आस-पास के क्षेत्र में शीघ्र ही कूड़े की समस्या का समाधान होगा । साथ ही बाजार में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाजार में रेन शैल्टर का भी निर्माण होगा । शनिवार को योल व्यापार मंडल के साथ संवाद सम्मेलन में भाग लेते हुये माननीय विधायक श्री सुधीर शर्मा ने कहा कि योल क्षेत्र में कूड़े की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जायेगा। बाजार में आने वाले लोगों को बारिश और धूप के समय आने वाली समस्या को ध्यान में रखते हुये शीघ्र ही रेन शैल्टर का निर्माण करवाया जायेगा ।
व्यापार मंडल के सदस्यों ने विधायक श्री सुधीर शर्मा के समक्ष स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने, ब्लॉक पाइप को खोलने, श्मशानघाट के सौंदर्यीकरण, पीरू सिंह चौक में टॉयलेट का निर्माण करवाने कीमाँग रखी । विधायक श्री सुधीर शर्मा जी ने व्यापार मंडल योल के सदस्यों को क्रमबद्ध तरीके से सभी समस्याओं का हल करने का आह्वान किया । विधायक सुधीर शर्मा ने व्यापार मंडल की माँग पर मंडल को आर्थिक सहायता के रूप में 60 हज़ार रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की । कार्यक्रम में व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष श्री रमन चौधरी, महासचिव श्री मनोज चंदेल, कोषाध्यक्ष श्रीमती चांद रानी चड्ढा, संयुक्त सचिव श्री सागर थापा, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री श्री विजय कुमार, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमति निर्मला देवी, बूथ अध्यक्ष श्री श्याम सिंह, बूथ अध्यक्ष श्री कुलदीप, ग्राम केंद्र प्रभारी अजय गुलेरिया, बबलू आदि शामिल रहे ।














