धर्मशाला, 06 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को सपरिवार मैक्लोडगंज में तिब्बती धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा से भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान पठानिया ने दलाई लामा को प्रदेश सरकार द्वारा कांगड़ा जिला और विशेषकर धर्मशाला क्षेत्र में चलाई जा रही विकास गतिविधियों से अवगत करवाया।
एयरपोर्ट विस्तारीकरण की दलाई लामा ने की सराहना
केवल सिंह पठानिया ने बताया कि परम पावन दलाई लामा ने धर्मशाला को ‘पर्यटन राजधानी’ बनाने के सरकार के विजन की प्रशंसा की है। दलाई लामा ने गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को एक सार्थक कदम बताते हुए कहा कि इससे धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर हवाई सुविधा होने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, भिक्षुओं और पर्यटकों को आवाजाही में काफी सुगमता होगी।

कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का संकल्प
मुलाकात के दौरान पठानिया ने दलाई लामा को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं पर्यटन परियोजनाओं की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में विश्व स्तरीय चिड़ियाघर, पौंग बांध में वाटर स्पोर्ट्स और नड्डी में एशिया की सबसे बड़ी जिप लाइन जैसी बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

पठानिया ने कहा कि इन प्रयासों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सरकार क्षेत्र में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा और बेहतरीन सड़क सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है।