- कांगड़ा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर वीरवार को उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कांगड़ा ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नवसंवत्सर के पहले दिन माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का ऐसा हुजूम उमड़ा कि पूरा कांगड़ा शहर “जय माता दी” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
भोर होते ही खुले कपाट, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
नवरात्रि के प्रथम दिन विशेष पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट तड़के 4 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। कपाट खुलने से पहले ही मंदिर परिसर के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग चुकी थीं। जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, श्रद्धालु माता के जयघोष करते हुए गर्भगृह की ओर बढ़े। मंदिर परिसर दिन भर माता की भेंटों और भजनों से भक्तिमय बना रहा।

पुजारी बोले: बाहरी राज्यों से पहुँच रहे हजारों भक्त
मंदिर के पुजारी सदन शर्मा ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष के पहले नवरात्रि पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने कहा, “नवरात्रि के दौरान भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर सुबह 4 बजे ही खोल दिया जाता है। इस बार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में शीश नवाने पहुँच रहे हैं।” उन्होंने उम्मीद जताई कि पूरे नवरात्रि के दौरान भक्तों की संख्या में और वृद्धि होगी।

प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और कतारबद्ध तरीके से दर्शन करवाए जा रहे हैं। प्रशासन ने पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा है।

मौसम की लुकाछिपी के बीच भक्तों का उत्साह
उत्तर प्रदेश से पहली बार कांगड़ा पहुँचे श्रद्धालु रिशाल यादव ने बताया, “सुबह मौसम खराब था, जिससे थोड़ी चिंता हुई थी, लेकिन माता की कृपा से अब मौसम साफ है। हमने बहुत अच्छे से दर्शन किए और पूरे देश की सुख-शांति के लिए माता से आशीर्वाद माँगा है। प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंध काबिले तारीफ हैं।”

माता के दरबार में पहुँचे भक्तों का मानना है कि चैत्र नवरात्रि के दिनों में शक्तिपीठ के दर्शन मात्र से ही जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है।