धर्मशाला/पालमपुर:
ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC) के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रेमचंद चौधरी ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया है। जारी एक प्रेस बयान में उन्होंने बोर्ड पर तानाशाही रवैया अपनाने और गरीब मजदूरों के कानूनी अधिकारों के हनन का गंभीर आरोप लगाया है।

श्री चौधरी ने कहा कि कल्याण बोर्ड मजदूरों के हितों की रक्षा करने के बजाय उनके धन का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 4 वर्षों से गरीब कामगारों के बच्चों की छात्रवृत्ति, शादी, मृत्यु सहायता और चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्लेम सचिव स्तर पर लंबित पड़े हैं। बार-बार मामला उठाने के बावजूद इन क्लेमों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
लगातार जारी है आंदोलन:
मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए यूनियन ने आंदोलन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में 16 मार्च को धर्मशाला और 18 मार्च को धीरा में प्रदर्शन के बाद, अब 20 मार्च को एसडीएम कार्यालय पालमपुर के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

यूनियन ने दोटूक चेतावनी दी है कि जब तक मजदूरों की बकाया राशि का भुगतान नहीं होता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।