सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। पावन दलाई लामा को 90 वर्ष की आयु में स्पोकन-वर्ड एल्बम के लिए प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर धर्मशाला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में हर्ष और गौरव का वातावरण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को धर्मशाला के लिए विशेष सम्मान के रूप में देखा जा रहा है, जहां परम पावन दशकों से निवास कर रहे हैं। पुरस्कार प्राप्त एल्बम में दलाई लामा के आध्यात्मिक संदेशों को आधुनिक ऑर्केस्ट्रा संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया है, जिसमें करुणा, शांति, पर्यावरण संरक्षण और मानवता के साझा भविष्य जैसे विषयों पर बल दिया गया है।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/ayushman-bharat-strengthens-access-to-complex-medical-care-at-pgimer-direct
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अनेक सामाजिक, शैक्षणिक, पर्यटन और व्यापारिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के अध्यक्ष संजीव गांधी ने इसे धर्मशाला और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य की शांति, सद्भाव और मानवीय मूल्यों की वैश्विक पहचान को और सशक्त करता है।





















