सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 जनवरी को मनाली के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, जहां वे राष्ट्रीय स्तर के विंटर कार्निवल–2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। अपने दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री हडिम्बा माता मंदिर में पूजा-अर्चना से करेंगे। इसके पश्चात वे सर्किट हाउस, मनाली में लगभग 63 करोड़ 55 लाख रुपये की तीन विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण तथा पांच नई योजनाओं के शिलान्यास करेंगे।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/integrated-farming-cluster-set-up-in-badah-2-under-nrl
कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्यमंत्री विंटर कार्निवल के अवसर पर आयोजित भव्य झांकी जुलूस को हरी झंडी दिखाएंगे और मॉल रोड पर झांकियों का अवलोकन करेंगे। बाद में वे मनु रंगशाला, मनाली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय विंटर कार्निवल–2026 का उद्घाटन करेंगे तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का दोपहर पश्चात शिमला वापसी का कार्यक्रम निर्धारित है।
कुल्लू से प्रिया शर्मा की रिपोर्ट।





















