सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल, हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वेबसाइट का शुभारम्भ राज्य के अलाइड एवं हेल्थ केयर क्षेत्र में डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस पहल से काउंसिल से जुड़ी जानकारियां अब एक ही मंच पर पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध होंगी, जिससे स्वास्थ्य पेशेवरों, शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों और आम जनता को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीएएचपी अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने में हिमाचल प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है, जिससे “वन नेशन, वन करिकुलम, वन रजिस्ट्रेशन” की अवधारणा को बढ़ावा मिलेगा और अलाइड एंड हेल्थ केयर शिक्षा में गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। काउंसिल के अध्यक्ष विनोद चौहान ने भी इस अवसर पर काउंसिल की गतिविधियों और वेबसाइट की विशेषताओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में विधायक संजय अवस्थी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।





















