सिद्धविनायक टाइम्स शिमला। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पहाड़ी ज़िले कुल्लू में सुरक्षित वाहन संचालन अत्यंत आवश्यक है, जहाँ थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसों का कारण बन सकती है।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/one-day-camp-on-child-marriage-and-health-atchool-bran/
उपायुक्त ने सीट बेल्ट, हेलमेट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन, शराब पीकर वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से बचने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश भंडारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुल्लू से प्रिया शर्मा की रिपोर्ट।





















