सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि गत वर्ष प्रदेश ने कई आपदाओं का सामना किया, लेकिन जनता ने सरकार के साथ मिलकर चुनौतियों का डटकर सामना किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे में हुई उल्लेखनीय प्रगति और चिट्टा मुक्त हिमाचल मुहिम में मिली अपार जन समर्थन का उल्लेख किया।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/heavy-tourist-influx-in-kullu-on-new-years-admisecurity-traffic/
उन्होंने कांगड़ा वैली कार्निवाल, शिमला विंटर कार्निवाल और डलहौजी विंटर फेस्ट जैसी पहलों को पर्यटन क्षेत्र के लिए सफल कदम बताया, जिससे शिमला, चंबा और धर्मशाला में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई। मुख्यमंत्री ने लोगों से नव वर्ष में स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा कि जनता की सहभागिता ही प्रदेश की असली शक्ति है।





















