सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। सरकाघाट। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस के 140 वर्ष पूरे होने पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को परिवारवाद, विभाजन और तुष्टीकरण जैसी मानसिकता थोपकर लंबे समय तक नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस केवल स्वार्थ और सत्ता बचाने की राजनीति तक सीमित रह गई है और इसी मानसिकता का खामियाजा हिमाचल प्रदेश की जनता भुगत रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है और विकास कार्यों को ठप कर जनता की समस्याओं की अनदेखी की है। इसके बावजूद भाजपा संगठन जनता के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/satpal-satti-lashes-out-at-congress-accuses-partpreading-mnregamislead-people/
इसी कड़ी में सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के तहत सरकाघाट में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और स्थानीय जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें विधायक दलीप ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, जिला प्रभारी तिलक राज, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. वंदना जगी, जिला अध्यक्ष हीरा लाल, महिला मोर्चा अध्यक्षा नीलम परमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।





















