IPL Auction 2026: आईपीएल 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होगी। इस ऑक्शन के लिए 1355 खिलाड़ियों ने नाम दर्ज कराया था, जिनमें से 369 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस बार भी कई खिलाड़ियों पर बड़ी रकम खर्च होने की उम्मीद है, जबकि कुछ खिलाड़ी बिना बिके भी रह सकते हैं। कैमरन ग्रीन आईपीएल 2026 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। इस लेख में हम आपको आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, खास तौर पर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा कीमत पर खरीदे गए पांच विदेशी खिलाड़ियों की जानकारी देंगे।
5. मथीशा पथिराना
श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था क्योंकि उनका प्रदर्शन लगातार गिर रहा था। अब वह नई टीम के लिए खेलते नजर आएंगे और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं।
4. सैम करन
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन पर आईपीएल 2023 की नीलामी में खूब पैसा लगा था। पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन वह अपने प्रदर्शन से उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।
3. पैट कमिंस
इस सूची में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2024 की नीलामी में 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था। वह अगले सीजन में भी इसी टीम की कप्तानी करेंगे।
2. मिचेल स्टार्क
कैमरन ग्रीन से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम था। आईपीएल 2024 की नीलामी में केकेआर ने उन्हें 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था। बाद में केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया। अब वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं।
1. कैमरन ग्रीन
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने इतिहास बना दिया है। वह आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस सिर्फ दो करोड़ था। पीठ की सर्जरी के कारण वह आईपीएल 2025 में नहीं खेल पाए थे। 26 साल के ग्रीन पहले मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं।
NEWS से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए SidhiVinayaktimes पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।





















