सिधिविनायक टाइम्स शिमला। हमीरपुर में चिट्टा के खिलाफ प्रदेश सरकार की सख्त कार्रवाई और जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित मेगा वाकथान में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हजारों लोगों के साथ हिस्सा लिया। बाल स्कूल खेल मैदान से शुरू हुई यह पदयात्रा तीन किलोमीटर तक चली और दोसडका पुलिस मैदान में समाप्त हुई। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उपस्थित छात्रों और नागरिकों को चिट्टा को जड़ से खत्म करने का संकल्प दिलाया और लोगों से सूचनाएं देने की अपील की, ताकि आरोपियों के खिलाफ तेज़ कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक सुरेश कुमार, सुजानपुर के विधायक रणजीत राणा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टा युवाओं को प्रभावित कर रहा है, इसलिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/himachals-seniorension-stuck-monthongressnsensitivity/
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 235 पंचायतों में टास्क फोर्स सक्रिय हैं और चिट्टा अधिक उपयोग वाले क्षेत्रों की मैपिंग व कार्रवाई की जा रही है। ने यह भी कहा कि विपक्ष इस मुहिम में सरकार के साथ है और एनडीपीएस एक्ट में संशोधन के माध्यम से चिट्टा कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश में चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है और सभी नागरिकों को इस अभियान का हिस्सा बनने का आमंत्रण दिया।


























