सिधिविनायक टाइम्स शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हिमाचल दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश कार्यालय के प्रस्तावित भवन स्थल का निरीक्षण करते हुए दावा किया कि नड्डा का यह प्रवास संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश से उत्साहित कार्यकर्ता शिमला पहुंच रहे हैं और भूमि पूजन कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/suggestionsimprovements-raisedstakeholders-shimla/
वहीं भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले भी बोले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीन साल के कार्यकाल में विकास के बजाय राजनीतिक आरोप–प्रत्यारोप हावी रहे और जनता से किए गए वादे अधूरे ही रह गए। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व आपसी टकराव और परिवारवाद की राजनीति में उलझा है, जिससे प्रदेश की प्रगति प्रभावित हुई है। भाजपा नेताओं के अनुसार नड्डा का हिमाचल आगमन प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक दिशा और विकास के नए संकल्प लेकर आएगा।





















