कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध लंज साईं मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर प्रबंधन समिति ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने साईं बाबा के समक्ष विशेष पूजा कर प्रदेश के लोगों की सुख-शांति, समृद्धि और बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएं लोगों को एकजुट करती हैं और समाज में भाईचारे को मजबूत बनाती हैं। इसी भावना के साथ राज्य आगे बढ़ रहा है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार जनता की भलाई के लिए लगातार काम कर रही
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जनता की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है और हर वर्ग के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। पूजा के दौरान स्थानीय लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।





















