सिद्धिविनायक टाइम्स ब्यूरो
पंजाब। भाजपा पंजाब के कोर ग्रुप सदस्यों ने श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित भव्य कीर्तन दरबार के शुभारंभ से पूर्व—जो कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित है—तख्त श्री केशगढ़ साहिब में माथा टेक पंजाब की तरक्की एवं शांति की अरदास की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह रैना, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवास सुल्लू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व केंद्रीय मंत्री महारानी परनीत कौर, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों, महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष बिबा जय इंदर कौर, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चीमा एवं डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश महामंत्री परमिंदर बराड़, अनिल सरीन, राकेश राठोड, दयाल सिंह सोढ़ी, तथा जिला अध्यक्ष रोपड़ भाजपा अजय वीर लालपुरा सहित वरिष्ठ नेतृत्व।





















