Monday, February 16, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kangra > सामने आने लगे है सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार, बनेगा घोटालों का रिकॉर्ड : जयराम ठाकुर

सामने आने लगे है सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार, बनेगा घोटालों का रिकॉर्ड : जयराम ठाकुर

माफिया को संरक्षण दे रही सरकार, अपने काम के नाम पर वोट मांगे सीएम

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Himachal, Kangra, Latest News, Political News, Video
0

धर्मशाला/ देहरा।

प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह का प्रचार करने देहरा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस वार्ता कर सुक्खू सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार के भ्रष्टाचार के कारनामे सामने आने लगे हैं। सुक्खू सरकार ने विकास के एक भी काम नहीं किए, लेकिन सैकड़ों करोड़ के घोटाले सामने आ गए। यह तय बात है सुक्खू सरकार विकास के मामले में भले ही एक ईंट न रखवा सके, लेकिन घोटालों का रिकॉर्ड बनाने जा रही है। आज अख़बारों में छपा है कि मार्केटिंग बोर्ड के सात करोड़ के टेंडर में सभी नियमों की अनदेखी की गई है। अभी यह मामला सामने आया है। जिम्मेदार अधिकारी इस टेंडर को फिर से करने के निर्देश फ़ाइलों पर लिखते रहे, लेकिन टेंडर अवार्ड करने का फ़ैसला भी कई सदस्यों और एमडी की अनुपस्थिति में हो गया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसे में सवाल यह उठता है कि संबंधित अधिकारियों से भी ऊपर कौन है जो यह कर रहा है और उसे किसका संरक्षण प्राप्त है। इसी तरह का घोटाला हुआ जहां दो लाख की ज़मीन दो करोड़ में एचआरटीसी को बेचे जाने की बात सामने आ रही है, इसमें भी मित्रों का नाम सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मित्रों का टोला प्रदेश के विकास में बाधक है। लोकसभा के चुनाव की तरह इस उपचुनाव में प्रदेश के लोग कांग्रेस को जवाब दे देंगे। तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक नगरी कहे जाने वाले बीबीएन में अराजकता चरम पर है। माफिया का बोलबाला है। आए दिन गोलीबारी की घटनाएं आम बात है। प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पूरी तरह तबाह है। स्क्रैप को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। तीन दिन पहले एक व्यक्ति को गोली मारी गई है, प्रदेश में न्यायालय में भाड़े के शूटर गोलियां चला रहे हैं। उन्हें बुलाने वाला कोई और नहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक का बेटा है। अपराध को संरक्षण देने के नाम पर प्रदेश की छवि को धूमिल करने का प्रयास हो रहा है और प्रशासन सिर्फ़ भाजपा के नेताओं को परेशान करने उन्हें फँसाने में व्यस्त है।

मुख्यमंत्री ने अपनी ससुराल के स्कूलों और अस्पतालों को करवाया बंद

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार अपनी ससुराल का ज़िक्र करते हैं, लेकिन अपने ससुराल में नए कार्यालय खुलवाने, नई सुविधाएं देने के बजाए पहले से चल रहे कार्यालय बंद करवा दिए। बाक़ी छोड़िए अस्पताल और स्कूलों को भी नहीं बख्शा। इससे ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पांच साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 600 करोड़ रुपए से ज़्यादा के विकास कार्य करवाए। होशियार सिंह ने देहरा के लिए जो भी प्रोजेक्ट मांगे उसे जल्दी से जल्दी देने का काम किया। नंद नाला पुल के लिए हमने बजट दिया, लेकिन चुनाव शुरू होने के बाद सरकार ने उसका काम रोक दिया। क्योंकि सरकार को लगा कि इससे होशियार को लाभ मिल जाएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह की राजनीति आज तक प्रदेश में देखी नहीं गई। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या जब तक पत्नी को विधायक नहीं बना देंगे तब तक मुख्यमंत्री अपने ससुराल का विकास नहीं करवाएंगे। अपनी ससुराल के लिए डेढ़ साल में मुख्यमंत्री ने क्या किया उन्हें उसका हिसाब देना चाहिए और उसी काम के लिए वोट मांगना चाहिए। इस मौक़े पर उनके साथ देहरा प्रभारी विपिन सिंह परमार, सह प्रभारी राकेश जम्वाल, विधायक पवन काजल, केएल ठाकुर प्रत्याशी होशियार सिंह आदि उपस्थित रहे।

जयराम ठाकुर ने देहरा में पांच जनसभाओं को किया संबोधित

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के लिए खेरियां, वंगोली, हरिपुर, वनख़ंडी, दरकाटा में जनसभा को संबोधित करते हुए वोट मांगा। उन्होंने देहरा के विकास के लिए होशियार सिंह के हमेशा तत्पर रहने की तारीफ़ करते हुए कहा कि देहरा के धरतीपुत्र हमेशा देहरा के विकास के लिए समर्पित रहे हैं। जिस तरह से भारी भीड़ उनके समर्थन के लिए आ रही है उससे यह साफ़ है कि होशियार सिंह अपने पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। होशियार सिंह और भाजपा को इस तरह का स्नेह, समर्थन और सहयोग देने के लिए जयराम ठाकुर ने सभी देहरावासियों का आभार भी जताया। सभी सभाओं में विधायक विपिन सिंह परमार, डॉ हंसराज, इन्द्र सिंह गांधी, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, प्रत्याशी होशियार सिंह, भारतीय जनता पार्टी स्थानीय नेताओं के अलावा भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Tags: #bjp#bjphimachal#congress#corruption#Corruptionincongressgovt#dehraelection#hoshiyarsingh#jairamthakur#leaderofoppositionJairamThakur#sidhivivinayaktimes#sukhvindersinghsukkhu
Previous Post

Jakhar demands court monitored enquiry into allegations of corruption against cm Mann’s family

Next Post

मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40 फ़ीसदी तक की छूट

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40 फ़ीसदी तक की छूट

मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40 फ़ीसदी तक की छूट

महिलाओं का सशक्तिकरण एक समृद्ध और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए जरूरी: मोनिका आनंद

महिलाओं का सशक्तिकरण एक समृद्ध और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए जरूरी: मोनिका आनंद

आंगनबाड़ियों के लिए खरीदी जाएंगी "फर्स्ट एड किट" : असीम गोयल

जुलाई माह के अंत तक सभी पंजीकृत श्रमिकों को राशन कार्ड होंगे उपलब्ध : डीसी

जुलाई माह के अंत तक सभी पंजीकृत श्रमिकों को राशन कार्ड होंगे उपलब्ध : डीसी

मंडी जिला में 7 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

मंडी जिला में 7 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
2011 में टैग किया गया पक्षी अब लौटा पौंग झील

2011 में टैग किया गया पक्षी अब लौटा पौंग झील

February 16, 2026
15वें वित्त आयोग की राशि समय पर खर्च करने के निर्देश, विभागों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

15वें वित्त आयोग की राशि समय पर खर्च करने के निर्देश, विभागों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

February 16, 2026
कुल्लू में तीन दिवसीय प्राचीन शिवरात्रि मेले का आगाज़, देव संस्कृति की झलकी से गूंजा क्षेत्र

कुल्लू में तीन दिवसीय प्राचीन शिवरात्रि मेले का आगाज़, देव संस्कृति की झलकी से गूंजा क्षेत्र

February 16, 2026
हिमाचल की आर्थिक जीवनरेखा है आरडीजी, इसे तुरंत बहाल करे केंद्र: उपमुख्यमंत्री

हिमाचल की आर्थिक जीवनरेखा है आरडीजी, इसे तुरंत बहाल करे केंद्र: उपमुख्यमंत्री

February 16, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

592

Recent News

2011 में टैग किया गया पक्षी अब लौटा पौंग झील

2011 में टैग किया गया पक्षी अब लौटा पौंग झील

2026/02/16 08:16:02pm
15वें वित्त आयोग की राशि समय पर खर्च करने के निर्देश, विभागों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

15वें वित्त आयोग की राशि समय पर खर्च करने के निर्देश, विभागों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

2026/02/16 08:02:38pm
कुल्लू में तीन दिवसीय प्राचीन शिवरात्रि मेले का आगाज़, देव संस्कृति की झलकी से गूंजा क्षेत्र

कुल्लू में तीन दिवसीय प्राचीन शिवरात्रि मेले का आगाज़, देव संस्कृति की झलकी से गूंजा क्षेत्र

2026/02/16 07:58:16pm
हिमाचल की आर्थिक जीवनरेखा है आरडीजी, इसे तुरंत बहाल करे केंद्र: उपमुख्यमंत्री

हिमाचल की आर्थिक जीवनरेखा है आरडीजी, इसे तुरंत बहाल करे केंद्र: उपमुख्यमंत्री

2026/02/16 07:53:15pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    563
    7897
    Visitors Today
    2759912
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us