Wednesday, February 11, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Una > हिमाचल प्रदेश के शिक्षा ढांचें में हुआ है व्यापक बदलाव : मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा ढांचें में हुआ है व्यापक बदलाव : मुकेश अग्निहोत्री

पालकवाह में 25 करोड़ रुपए की लागत से कौशल विकास केंद्र स्थापित

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Himachal, Una
0

ऊना।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शिक्षा ढांचें में व्यापक बदलाव हुआ है। प्रदेश में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई नामी संस्थान स्थापित हुए हैं जिनके चलते जहां प्रदेश के युवाओं को इन संस्थानों में उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध हुए हैं। वहीं प्रदेश का शैक्षणिक ढांचा भी सुदृढ़ हुआ है। उप मुख्यमंत्री आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह में आयोजित एक समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। समारोह में जिला ऊना के विभिन्न शिक्षा बोर्डों द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 50 स्कूलों के 300 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल भी मौजूद रहे।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय फैशन डिज़ाइनिंग तकनकी संस्थान(आईआईएफटी), भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), भारतीय सूचना प्रोद्यौगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) विभिन्न मेडिकल कॉलेज़ व पीजीआई चंडीगढ़ का सैटेलाइट सेंटर जैसे कई संस्थान स्थापित हुए हैं। प्रदेश के शिक्षा ढांचे में हो रहे इन व्यापक बदलावों का जहां प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे है तो वहीं बच्चों को प्रोत्साहित करने का भी कार्य कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने बच्चों से जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारण कर कड़ी मेहनत करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा जीवन में आगे बढ़े तथा कई अभिभावक बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए पूरा जीवन लगा देते हैं। ऐसे में उन्होंने बच्चों से कहा कि वे कदम आगे बढ़ाएं तथा दुनिया को पहचानने का प्रयास करें ताकि वह अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर सकें।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला के ये प्रतिभावान बच्चे प्रदेश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बच्चों से नशे के खिलाफ महौल बनाने में भी अपना सहयोग प्रदान करने का आहवान किया। साथ ही चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा आज प्रदेश के दूर-दराज और जन-जातीय क्षेत्रों तक अपने पांव पसार चुका है। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जहां प्रदेश सरकार सख्ती से कार्य कर रही है वहीं नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा पुलिस को नशे के सौदागारों के खिलाफ कड़े कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों के साथ अपनी बात साझा करते हुए कहा कि प्रदेश में आय सृजन के साधन सीमित है तथा प्रदेश पर भारी भरकम कर्जे का बोझ है। ऐसे में आय सृजन में नई-नई संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। परिवहन विभाग में ही मनचाहा वाहन नम्बर प्राप्त करने के लिए खुली बोली के माध्यम से सरकार को लगभग 15 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई है। प्रदेश में 22 हज़ार मेगावॉट पन विद्युत दोहन की क्षमता है जिसमें से लगभग 11 हज़ार मेगावॉट पन विद्युत क्षमता का दोहन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम हिमाचल प्रदेश की लाइफ लाइन है तथा प्रदेश के दूर-दराज व आखिरी गांव तक बस सुविधा उपलब्ध हो इस दिशा में भी कार्य कर रही है। भले ही इससे एचआरटीसी को घाटा सहन कर पड़ रहा है।

पिछले 25 वर्षों के लगातार प्रयासों से शिक्षा का हब बनकर उभरा हरोली

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह पहली बार विधायक बने तो हरोली में मूलभूत शिक्षा प्राप्त करने के संस्थान उपलब्ध नहीं थे, लेकिन लगातार प्रयासों से जहां हरोली में आज 33 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं कार्यरत हैं वहीं उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने को 3 डिग्री कॉलेज़ स्थापित किए हैं। तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए 2 आईटीआई खोली गई हैं। पालकवाह में 25 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित कौशल विकास केंद्र को सुदृढ़ बनाने के लिए भारतीय सूचना प्रोद्यौगिकी संस्थान सलोह के साथ एक एमओयू हस्ताक्षरित हुआ है जिसके तहत आने वाले समय में यहां प्रति वर्ष 2 हज़ार युवाओं को कौशल विकास की शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी तो वहीं संस्थान के ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में कानून और नर्सिंग जैसे शिक्षण संस्थान स्थापित हुए हैं। इसके अलावा सलोह में केंद्रीय विद्यालय भी खोला गया है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में हुए इस व्यापक बदलाव के चलते सबसे ज्यादा लाभ यहां की बेटियों को हुआ है तथा घर के समीप ही उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि 250 करोड़ रुपए की लागत से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर का विकास किया जा रहा है जिसमें 75 करोड़ की लागत से रोप-वे का निर्माण कार्य शमिल है। दर्शन पर्ची प्रणाली आरंभ करने से अब तक मंदिर न्यास को लगभग 6 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि हरोली-रामपुर पुल के बाद अब 52 करोड़ रुपए की लागत से पंडोगा-त्यूड़ी पुल तथा लोहारली पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के मंदली में 944 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। ऊना में किसानों का आलू फसल के प्रति अधिक रुझान व उत्पादन को देखते हुए आलू आधारित उद्योग स्थापना की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला ऊना में भू-जल स्तर नीचे गिर रहा है ऐसे में पानी की जरूरतों को पूर्ण करने के लिए आने वाले समय में भाखड़ा और पौंग डैम से पानी की योजनाएं निर्मित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। हमारे तालाब भू-जल स्तर को रिचार्ज़ करने में अहम भूमिका निभाते हैं तथा जंगली जानवरों एवं अन्य पशु-पक्षिुओं के लिए पीने का पानी उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने जिला में ऐसे किसी भी पुराने प्राचीन तालाब को बंद कर अन्य दूसरी किसी प्रकार की गतिविधि न चलाने बारे लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। साथ ही जिला प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के भी निर्देश दिए।

जीवन में उस व्यवसाय का करें चुनाव जिसमें है जूनुन : जतिन लाल

इस मौके पर उपायुक्त जतिन लाल ने अपनी सफलता की कहानी को बच्चों के साथ साझा किया तथा कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए उस व्यवसाय का चुनाव करें जिसके प्रति उनमें जूनुन है। उन्होंने बच्चों से स्वयं को आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया। साथ ही कहा कि निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति को अभिभावक और अध्यापक एक अच्छा दोस्त बनकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वे जीवन में हमेशा सीखते रहें तथा दिमाग को खुला रखें तथा जो भी कार्य करें उसमें अपना शत-प्रतिशत देने का भरसक प्रयास करें।

Tags: #DeputyChiefMinister#education#haroli#himachal#hubofeducation#mukeshagnihotri#ropeway#sidhivinayaktimes#una
Previous Post

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस : बच्चों ने लघु नाटिका से बताया नशा जिदंगी नहीं समस्या है

Next Post

निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने को व्यय निगरानी अत्यंत जरूरी : परमार

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने को व्यय निगरानी अत्यंत जरूरी : परमार

निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने को व्यय निगरानी अत्यंत जरूरी : परमार

मुझे अपने आचरण का जयराम ठाकुर से सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं : पठानिया

मुझे अपने आचरण का जयराम ठाकुर से सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं : पठानिया

बिंदल ने लोकसभा में आपातकाल पर प्रस्ताव लाने के प्रशंसा की, ओम बिरला को दी बधाई

बिंदल ने लोकसभा में आपातकाल पर प्रस्ताव लाने के प्रशंसा की, ओम बिरला को दी बधाई

गरीबों के सिर पर छत का सपना साकार कर रही हरियाणा सरकार : नायब सिंह

गरीबों के सिर पर छत का सपना साकार कर रही हरियाणा सरकार : नायब सिंह

बरसात को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग अलर्ट : विक्रमादित्य सिंह

बरसात को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग अलर्ट : विक्रमादित्य सिंह

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

February 10, 2026
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

February 10, 2026
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

February 10, 2026
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

February 10, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

449

Recent News

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

2026/02/10 12:04:53pm
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

2026/02/10 11:54:13am
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

2026/02/10 11:48:04am
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

2026/02/10 11:41:57am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    529
    3106
    Visitors Today
    2718230
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us