Tuesday, March 31, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Hamirpur > सरकार बनाने के सपने लेना छोड़कर अपने 9 विधायकों की चिंता करें जयराम : मुख्यमंत्री

सरकार बनाने के सपने लेना छोड़कर अपने 9 विधायकों की चिंता करें जयराम : मुख्यमंत्री

कहा, हमीरपुर का पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष सबसे बड़ा खनन माफिया

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Hamirpur, Himachal
0

हमीरपुर।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार बनाने के सपने लेना छोड़ दें। हमारे पास 38 विधायक हैं। हाईकोर्ट में चल रहे सीपीएस के मामले को लेकर जयराम लोगों को बहका रहे हैं। जयराम को अपने 9 विधायकों की चिंता करनी चाहिए, जिनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के पास याचिका लंबित है। भाजपा के 9 विधायकों ने बीते बजट सत्र के दौरान विधानसभा में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया था, स्पीकर के सामने सदन पटल पर रखे कागजात को फाड़कर हवा में लहराया था। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से दी गई याचिका पर स्पीकर को फैसला लेना है। कांग्रेस विधायक दल ने इस मामले में जल्दी फैसला लेने का आग्रह किया है। अगर ये 9 विधायक अयोग्य घोषित हुए तो दोबारा चुनाव में एक-दो ही गलती से जीतकर आएंगे, जिससे कांग्रेस विधायकों की संख्या 50 तक पहुंच सकती है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. पुष्पिंदर वर्मा की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा हमीरपुर का सबसे बड़ा खनन माफिया है। उसके 5-6 क्रशर हैं। सारी खड्डों को खाली कर दिया, बड़े पत्थर दिखते ही नहीं हैं। पूर्व बिकाऊ विधायक आशीष ने अपना प्रेरणास्रोत राजेंद्र राणा को बनाया हुआ है। अच्छा होता वह प्रेम कुमार धूमल को अपना प्रेरणास्रोत बनाते, क्योंकि उनके आशीर्वाद से ही आशीष ने पैसा कमाया है। उन्होंने कहा कि वह जनता की संपदा को लुटने नहीं देंगे। भ्रष्टाचार के हर चोर दरवाजे को बंद किया जाएगा। हमीरपुर में हमने पुष्पिंदर वर्मा को ईमानदार उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा है। उसे जिताकर विधानसभा भेजें जो भी काम वह बताएंगे उन्हें किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की जनता का आभारी हूं जिसने बीते चुनाव में लोकतंत्र को जीवित किया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऑपरेशन लोटस के जरिए सरकार को गिराने की कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन जनता के आशीर्वाद से यह सरकार चल रही है। छह बिकाऊ पूर्व विधायक अपने कामों के लिए ब्लैकमेल करते थे, उन्होंने लोगों की समस्याओं को कभी नहीं उठाया। बीते उपचुनाव में उनमें से 4 को जनता ने घर बैठा दिया है। अब 3 उपचुनाव हो रहे हैं, फिर से जनता को इन तीनों निर्दलीय विधायकों को घर बैठाने का काम करना है। हमीरपुर की जनता यहां के बिकाऊ पूर्व विधायक को सबक सिखाए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बिकाऊ पूर्व विधायक हमेशा टेंडर की बात करते थे, अफसरों पर अपनी विधायकी का रौब दिखाते थे। हमीरपुर के निर्दलीय पूर्व विधायक ने खुद को भाजपा की राजनीतिक मंडी में बेचा है। मैंने हमीरपुर में वह सब कुछ दिया जो पूर्व विधायक ने मांगा, क्योंकि हमीरपुर मेरा घर है। यहां के पूर्व विधायक को सबक सिखाने का वक्त है। तीनों सीटों पर हमने सबने शक्तिशाली उम्मीदवारों को उतारा है, ये सीटें हम जीतेंगे। हमीरपुर की जनता बहुत समझदार है, वह अपने मुख्यमंत्री को चाहती है, लेकिन उनके वोट से चुनकर बने विधायक राजनीतिक मंडी में खुद को बेच देते हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि महिलाओं के खाते में 1500 रुपए डाले जा रहे हैं। हमीरपुर विधानसभा सीट को छोड़कर जिले के अन्य चारों विधानसभा क्षेत्रों की महिलाओं के खाते में 4500 रुपए 26 जून को डाल दिए जाएंगे। ज्वालामुखी में इसका कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रैली के समापन पर जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश दर्जी को कांग्रेस में शामिल कराया। उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।

आशीष के अपना ईमान बेचने के कारण हो रहे यह उपचुनाव : प्रतिभा सिंह

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पुष्पिंदर वर्मा सच्चे जनसेवक हैं। उन्हें जिताने के लिए दिन-रात एक करें। पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष के अपना ईमान बेचने के कारण यह उपचुनाव हो रहा है, जिसकी जिम्मेदार भाजपा है। कांग्रेस सरकार के 16 महीने के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। सरकार ने ओपीएस, 1500 रुपए महिला पेंशन सहित 5 गारंटी पूरी कर दी हैं। इसके अलावा अनेक योजनाएं लोगों के लिए लागू की हैं।

मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश रचने वालों को जनता ने सिखाया कड़ा सबक : मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह भगवान का दिया मौका है कि पुष्पिंदर वर्मा ने विधानसभा पहुंचना है। हमीरपुर के लोगों को साबित करना है कि वह मुख्यमंत्री के साथ हैं। हमीरपुर के मुख्यमंत्री को हटाने के लिए पता नहीं क्यों यहां के नेता सक्रिय हो जाते हैं। पहले प्रेम कुमार धूमल को हटाने की साजिश रची गई, अब सुखविंदर सिंह सुक्खू को हटाने व सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा गया। हमीरपुर की जीत से यह संदेश पूरे हिमाचल प्रदेश में जाएगा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश रचने वालों को जनता ने कड़ा सबक सिखाया है। सुक्खू सरकार स्थिर है, हमारे विधायक 34 से 38 हो चुके हैं। हमीरपुर में 60 करोड़ से बस अड्डा बन रहा है, 2000 करोड़ रुपए की पेयजल योजनाएं बनाई जा रही है। अगर मुख्यमंत्री हमीरपुर से नहीं होते तो किसी ने ये विकास कार्य नहीं कराने थे। अपने जिला के मुख्यमंत्री को जनता मजबूत करे।

पूर्व विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू की पीठ में घोंपा छुरा : पुष्पिंदर वर्मा

पुष्पिंदर वर्मा ने कहा कि यह हमीरपुर की जनता पर थोपा गया चुनाव है। इसकी नौबत पूर्व निर्दलीय विधायक के भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिकने से आई है। पूर्व विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पीठ में छुरा घोंपा है। मैंने 14 महीने जनता की सेवा की, जबकि पूर्व विधायक आशीष खड्डों से खनिज संपदा लूटकर अपनी सेवा में लगे रहे। यह लड़ाई माफिया और जनता के बीच है, जिसमें धनबल पर जनबल की जीत आपके आशीर्वाद से अवश्य होगी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर, सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, हमीरपुर विधानसभा प्रभारी डॉ. धीरज देसाई, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, पूर्व सीपीएस अनीता वर्मा, पूर्व मंत्री रणजीत वर्मा, जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, बड़सर से पूर्व उम्मीदवार सुभाष ढटवालिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, सुजानपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, हमीरपुर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास व जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी इत्यादि उपस्थित रहे।

Tags: # byelection#congress#congresshimachal#election#hamirpur#mukeshagnihotri#pratibhasingh#PushpinderVerma#sidhivinayaktimes#sukhvindersinghsukkhu
Previous Post

देहरा उपचुनाव : जनसभाओं के लिए पांच मैदान अधिसूचित, अधिसूचना जारी

Next Post

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में चार लोगों के निधन पर जताया शोक

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में चार लोगों के निधन पर जताया शोक

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में चार लोगों के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना में जाइका लाएगी हरियाली : समीर रस्तोगी

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना में जाइका लाएगी हरियाली : समीर रस्तोगी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से रखता है स्वस्थ : राज्यपाल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से रखता है स्वस्थ : राज्यपाल

उपचुनाव : हमीरपुर में कुल 4 नामांकन, अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

उपचुनाव : हमीरपुर में कुल 4 नामांकन, अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

शेखचिल्ली के हसीन सपने देखना मुख्यमंत्री की पुरानी आदत : सुधीर

शेखचिल्ली के हसीन सपने देखना मुख्यमंत्री की पुरानी आदत : सुधीर

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
एंट्री टैक्स विवाद पर गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- सुखविंदर सिंह नहीं बन पा रहे सुक्खू

एंट्री टैक्स विवाद पर गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- सुखविंदर सिंह नहीं बन पा रहे सुक्खू

March 30, 2026
बजट सत्र में विधानसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल विधानसभा में 54,928 करोड़ का बजट पारित; RDG में कटौती के बीच सुक्खू सरकार का राजस्व बढ़ाने पर जोर

March 30, 2026
NH-305 के शीघ्र उन्नयन व मरम्मत को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

NH-305 के शीघ्र उन्नयन व मरम्मत को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

March 30, 2026
डिजिटल इंडिया की ओर हमीरपुर के कदम: 5 वंचित गाँवों में जल्द गूंजेगी मोबाइल की घंटी

डिजिटल इंडिया की ओर हमीरपुर के कदम: 5 वंचित गाँवों में जल्द गूंजेगी मोबाइल की घंटी

March 30, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

459

Recent News

एंट्री टैक्स विवाद पर गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- सुखविंदर सिंह नहीं बन पा रहे सुक्खू

एंट्री टैक्स विवाद पर गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- सुखविंदर सिंह नहीं बन पा रहे सुक्खू

2026/03/30 08:53:46pm
बजट सत्र में विधानसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल विधानसभा में 54,928 करोड़ का बजट पारित; RDG में कटौती के बीच सुक्खू सरकार का राजस्व बढ़ाने पर जोर

2026/03/30 08:49:25pm
NH-305 के शीघ्र उन्नयन व मरम्मत को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

NH-305 के शीघ्र उन्नयन व मरम्मत को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

2026/03/30 08:32:57pm
डिजिटल इंडिया की ओर हमीरपुर के कदम: 5 वंचित गाँवों में जल्द गूंजेगी मोबाइल की घंटी

डिजिटल इंडिया की ओर हमीरपुर के कदम: 5 वंचित गाँवों में जल्द गूंजेगी मोबाइल की घंटी

2026/03/30 08:27:29pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    388
    1351
    Visitors Today
    3076347
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us