Friday, April 3, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Solan > मां शूलिनी मेला : सफल आयोजन में अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन करें सभी सदस्य : उपायुक्त

मां शूलिनी मेला : सफल आयोजन में अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन करें सभी सदस्य : उपायुक्त

प्रदर्शनी, खेलकूद, चित्रकला प्रतियोगिता, बेबी शो, फ्लावर शो, पेट शो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Himachal, Solan
0

सोलन।

मां शूलिनी मेला कमेटी की बैठक आज उपायुक्त एवं अध्यक्ष मेला आयोजन समिति मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 21 जून से 23 जून तक आयोजित किए जा रहे इस मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के दृष्टिगत सोलन जिला में आदर्श आचार संहिता लागू होने व इसके तहत जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन के लोगों सहित प्रदेशवासियों की आस्था मां शूलिनी से गहरे से जुड़ी हुई है और उनके नाम पर हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले इस मेले को भव्य एवं पारम्परिक ढंग से मनाने के लिए मेला आयोजन समिति से जुड़े सभी सदस्य अपनी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि मेले को सफलतापूर्वक आयोजित करने में सभी का सहयोग आवश्यक है और आयोजन समिति के सभी सदस्य अपनी भूमिका एवं कर्त्तव्यों का बखूबी निर्वहन करें।

उपायुक्त ने कहा कि मेले के प्रथम दिवस प्रातःकाल में शूलिनी माता मंदिर और तत्पश्चात ठोडो ग्राऊंड सोलन मेला मंच में मां शूलिनी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने नगर निगम सोलन को ग्राऊंड की दशा सुधारने तथा साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। मां शूलिनी की शोभा यात्रा व झांकियों का आयोजन 21 जून को दोपहर लगभग 1.50 बजे मंदिर से प्रस्थान किया जाएगा तथा दोपहर लगभग 2.35 बजे डोली का पार्किंग स्थल पर आगमन होगा। यहां मुख्य अतिथि द्वारा डोली की अगवानी की जाएगी और शोभा यात्रा अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ेगी। उन्होंने मां शूलिनी के दर्शनों के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं बेहतर ढंग से दर्शनों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक प्रबंध करने को कहा। उन्होंने एक स्थल पर झांकियों के न्यूनतम ठहराव और इन्हें गतिमान बनाए रखने व इनके सुचारू संचालन के लिए समुचित प्रबंध करने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि मेले में भंडारों के आयोजन के दौरान साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल का उपयोग व अन्य व्यवस्थाएं बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा नियमित रूप से इनका निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। भंडारों के दौरान प्लास्टिक कटलरी व थर्मोकोल इत्यादि का उपयोग निषेध रहेगा। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने पर बल देते हुए कहा कि संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए जाएं और ठोडो ग्राऊंड में ड्रोन कैमरा से सुरक्षा निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मेला अधिकारी सहित मेले के सफल आयोजन के लिए गठित विभिन्न समितियां अपनी बैठकें इत्यादि कर समय पर सभी प्रबंध पूर्ण कर लें।

बैठक में प्रदर्शनी, खेलकूद, चित्रकला प्रतियोगिता, बेबी शो, फ्लावर शो, पेट शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त वित्तीय संसाधनों में वृद्धि, प्रकाशन एवं प्रचार समिति के माध्यम से स्मारिका के प्रकाशन, स्टेज व ग्राऊंड पर बैठने की व्यवस्था, स्टॉल, आवास, परिवहन, क्राफ्ट मेला व स्वागत समिति के दायित्वों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त ने मेला ग्राऊंड में साफ-सफाई रखने, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, शौचालय सुविधा, प्राथमिक चिकित्सा सहायता का समुचित प्रबंध करने तथा एक एम्बुलेंस, डॉक्टर व पैरा चिकित्सा कर्मी की तैनाती करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को मेले के दौरान शहर के लिए यातायात व्यवस्था से संबंधित योजना समय पर तैयार करने तथा परिवहन विभाग को स्थानीय स्तर पर शटल बस सुविधा की संभावनाएं तलाशने को भी कहा। उन्होंने अग्निशमन विभाग को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर टेंडर सहित सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। नगर निगम को तहबाजारी के लिए केवल खुले स्थानों पर ही अनुमति प्रदान करने तथा ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए भी उपाय करने को कहा।

मेला अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया। बैठक में सरकारी सदस्यों के अतिरिक्त कारदारों की ओर से भी बहुमूल्य सुझाव दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता काप्टा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, सोलन, कंडाघाट, कसौली से उपमण्डलाधिकारी (ना.) सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी व मेला आयोजन से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Tags: #dcsolan#himachal#MaaShooliniMela#Preparations#sidhivinayaktimes#solan
Previous Post

सुरक्षा गार्ड के कुल 120 रिक्त पदों की भर्ती को कैंपस इंटरव्यू

Next Post

विस उपचुनाव : विज्ञापनों के प्रमाणीकरण और पेड न्यूज का अवलोकन करेगी MCMC : डीसी

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
विस के पीठासीन, सहायक पीठासीन व मतदान अधिकारियों की रिर्हसल 24 को

विस उपचुनाव : विज्ञापनों के प्रमाणीकरण और पेड न्यूज का अवलोकन करेगी MCMC : डीसी

कैबिनेट उप-समिति ने की पोस्ट कोड 903 और 939 के परिणाम घोषित करने की सिफारिश

जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनने पर धनी राम शांडिल ने दी बधाई

जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनने पर धनी राम शांडिल ने दी बधाई

मोदी 3.0 में पहला फ़ैसला : किसानों के खाते में 20 हज़ार करोड़ सीधे ट्रांसफ़र : जयराम

आचार संहिता हट गई है, सरकार अब शुरू करवाए विकास के काम : जयराम

मानसून : राहत एवं बचाव कार्यों के लिए निगम वार्ड स्तर पर तैयार करेगा टीम

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता, डिपुओं और स्कूलों में सफाई पर कड़ा रुख: डॉ. एस.पी. कत्याल

April 3, 2026
कुल्लू में पहली बार होंगे प्राचीन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन: 6 अप्रैल को कला केंद्र में भव्य कार्यक्रम

कुल्लू में पहली बार होंगे प्राचीन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन: 6 अप्रैल को कला केंद्र में भव्य कार्यक्रम

April 3, 2026
अधिकारियों की आपसी लड़ाई में सीएम बेबस, बचकाने, शर्मनाक और हास्यास्पद तर्क दे रहे : जयराम ठाकुर

बजट में कटौती, कर्ज़ में बढ़ोतरी और अधूरे वादे—सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

April 2, 2026
विपक्ष की सुनी, सुधार जारी; आत्मनिर्भर हिमाचल की ओर बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

विपक्ष की सुनी, सुधार जारी; आत्मनिर्भर हिमाचल की ओर बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

April 2, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

594

Recent News

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता, डिपुओं और स्कूलों में सफाई पर कड़ा रुख: डॉ. एस.पी. कत्याल

2026/04/03 02:29:51pm
कुल्लू में पहली बार होंगे प्राचीन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन: 6 अप्रैल को कला केंद्र में भव्य कार्यक्रम

कुल्लू में पहली बार होंगे प्राचीन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन: 6 अप्रैल को कला केंद्र में भव्य कार्यक्रम

2026/04/03 02:27:25pm
अधिकारियों की आपसी लड़ाई में सीएम बेबस, बचकाने, शर्मनाक और हास्यास्पद तर्क दे रहे : जयराम ठाकुर

बजट में कटौती, कर्ज़ में बढ़ोतरी और अधूरे वादे—सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

2026/04/02 09:36:57pm
विपक्ष की सुनी, सुधार जारी; आत्मनिर्भर हिमाचल की ओर बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

विपक्ष की सुनी, सुधार जारी; आत्मनिर्भर हिमाचल की ओर बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

2026/04/02 09:34:37pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    393
    5876
    Visitors Today
    3103969
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us