Wednesday, February 11, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Hamirpur > बड़सर में पकड़े गए 55 लाख रुपए बिकाऊ विधायकों के : मुख्यमंत्री सुक्खू

बड़सर में पकड़े गए 55 लाख रुपए बिकाऊ विधायकों के : मुख्यमंत्री सुक्खू

प्रेम कुमार धूमल के शिलान्यास वाले हमीरपुर बस स्टैंड को भी नहीं बनवा पाए

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Hamirpur, Himachal
0

हमीरपुर/ भोरंज।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बड़सर में हाल ही में पकड़े गए 55 लाख रुपए बिकाऊ विधायकों के हैं। हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई हुई है, भाजपा की ओर से बिकाऊ विधायकों को दिए गए करोड़ों रुपयों को इसी तरह जब्त किया जाएगा। भ्रष्टाचार के पैसे को पकड़ कर रहेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि जनबल जीतेगा, धनबल हारेगा, क्योंकि लोकतंत्र को जनता ही जीवंत रख सकती है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भोरंज, चंबोह व लंबलू में लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुराग ठाकुर बताएं चार बार सांसद रहते कौन से प्रोजेक्ट लाए। अनुराग अब जनता को ठगना छोड़कर कामों का हिसाब देना शुरू करें। सांसद रहते वह अपने पिता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के शिलान्यास वाले हमीरपुर बस स्टैंड का निर्माण कार्य नहीं करवा पाए। वह केंद्र से भी पैसा ला सकते थे। मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद हमीरपुर बस स्टैंड के लिए 50 करोड़ रुपये दिए। बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और एक वर्ष में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। भोरंज का बस स्टैंड हमने दिया। आप हमीरपुर से 26 साल से भाजपा सांसद चुनकर भेज रहे हैं, इस बार कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा को जिताकर भेजिये, साथ मिलकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सूरत बदल देंगे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आम परिवार से उठकर जब मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा तो भावना यह थी कि गरीब व वंचित लोगों के लिए नीतियां बनाकर हरसंभव काम करूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फिर से सत्ता पाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया। अंतिम छह माह के कार्यकाल में जयराम सरकार ने 1000 संस्थान बिना बजट के खोल दिये, न उनमें कर्मचारी थे, न भवन न ही अन्य सुविधाएं। हमारी सरकार ने सत्ता में आने के बाद बिना बजट और आवश्यकता के खोले संस्थानों को बंद किया। सरकार ने बजट, कर्मचारियों व सुविधाओं सहित नए सिरे से कुछ संस्थान व दफ्तर खोले हैं।

उन्होंने कहा कि अपने जीवन के अनुभव के आधार पर सुख आश्रय योजना लाए और 4000 बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा दिया। प्राकृतिक आपदा में भाजपा सांसद कहीं नजर नहीं आए। केंद्र से कोई मदद न मिलने के बावजूद 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देकर 22000 परिवारों को फिर बसाया। कोई परिवार मेरे पास पैसे मांगने नहीं आया, मैंने पीड़ित परिवारों का दर्द समझकर नया मकान बनाने के लिए 7 लाख रुपये दिए, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना में मात्र डेढ़ लाख रुपये मिलते थे। कांग्रेस सरकार ने 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज योजना लाई है, जिसके तहत उनका 25 लाख रुपये तक का इलाज हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जून का जून लोकतंत्र की दशा और दिशा तय करेगा। अगर बिकाऊ विधायकों और उन्हें खरीदने वाली पार्टी को जनता सबक सिखाएगी तो लोकतंत्र की नींव मजबूत होगी। बिकाऊ आजाद इसलिए इस्तीफ़ा दे रहे हैं, क्योंकि उनकी आत्मा धन के नीचे दब चुकी है। क्या व इस्तीफा देने के बाद दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

इस दौरान विधायक सुरेश कुमार, लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सीपीएस अनीता वर्मा, लोकसभा प्रभारी अनीस अहमद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल, पूर्व उम्मीदवार पुष्पिंदर वर्मा, प्रोमिला, चेयरमैन रामचंद पठानिया, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, एडवोकेट रोहित शर्मा, जिला परिषद सदस्य संगीता, राजीव राणा, पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोल्डी इत्यादि उपस्थित रहे।

Tags: #anuragthakur#Badsar#budget#election#Hamirpurbusstand#himachal#loksabhaelection2024#PremKumarDhumal#sidhivinayaktimes#sukhwindersinghsukhu
Previous Post

घर-घर जाकर मतदान के लिए मोबाइल टीमों को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Next Post

विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग पहुंचा निर्वाचन विभाग का साइक्लिंग अभियान

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग पहुंचा निर्वाचन विभाग का साइक्लिंग अभियान

विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग पहुंचा निर्वाचन विभाग का साइक्लिंग अभियान

धर्मशाला में ईवीएम-वीवीपैट की कमिशनिंग प्रक्रिया 22 से 25 मई तक

धर्मशाला में ईवीएम-वीवीपैट की कमिशनिंग प्रक्रिया 22 से 25 मई तक

स्टेट क्लीयरेंस सेंटर में 68 विस क्षेत्रों के पोस्टल बैलेट का आदान-प्रदान 22 को

स्टेट क्लीयरेंस सेंटर में 68 विस क्षेत्रों के पोस्टल बैलेट का आदान-प्रदान 22 को

बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष : भगवान बुद्ध ने दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग पर चलना सिखाया

बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष : भगवान बुद्ध ने दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग पर चलना सिखाया

400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करेगी भाजपा : सुरेश कश्यप

400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करेगी भाजपा : सुरेश कश्यप

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

February 10, 2026
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

February 10, 2026
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

February 10, 2026
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

February 10, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

411

Recent News

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

2026/02/10 12:04:53pm
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

2026/02/10 11:54:13am
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

2026/02/10 11:48:04am
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

2026/02/10 11:41:57am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    495
    1786
    Visitors Today
    2716910
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us