Saturday, August 1, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > कांग्रेस ने बाबा साहेब को प्रताड़ित,अपमानित किया,उन्हें राजनैतिक रूप से ख़त्म किया: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस ने बाबा साहेब को प्रताड़ित,अपमानित किया,उन्हें राजनैतिक रूप से ख़त्म किया: अनुराग ठाकुर

हिमाचल में कांग्रेस की वादाख़िलाफ़ी के प्रति आक्रोश

Admin by Admin
2 years ago
in Himachal
0
कांग्रेस ने बाबा साहेब को प्रताड़ित,अपमानित किया,उन्हें राजनैतिक रूप से ख़त्म किया: अनुराग ठाकुर
कांग्रेस ने बाबा साहेब को प्रताड़ित,अपमानित किया,उन्हें राजनैतिक रूप से ख़त्म किया: अनुराग ठाकुर
कांग्रेस ने बाबा साहेब को प्रताड़ित,अपमानित किया,उन्हें राजनैतिक रूप से ख़त्म किया: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि कांग्रेस जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के नाम पर वोट मांगती है वहीं भारतीय जनता पार्टी विकास, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के ऊपर वोट मांगती है। कांग्रेस की संस्कृति तोड़ने की है, जबकि हमारी संस्कृति जोड़ने की है। कांग्रेस ने ना सिर्फ़ बाबा साहेब को प्रताड़ित किया, अपमानित किया बल्कि उन्हें राजनैतिक रूप से ख़त्म करने का काम किया।

अनुराग ठाकुर ने उपरोक्त बातें आज अपने हिमाचल प्रवास के दौरान कीं।  अनुराग ठाकुर आज सर्वप्रथम देहरा विधानसभा के कांगड़ा में एससी सम्मेलन में सम्मिलित हुए और उसके पश्चात भोरंज विधानसभा के जाहु और घुमारवीं, बिलासपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में जनसभाओं को संबोधित किया

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के लोग कांग्रेस की वादा खिलाफी से आक्रोशित हैं। जनता का गुस्सा उनके विधायकों के द्वारा पार्टी छोड़ने से सामने आ गया। अब जहां एक ओर 4 जून को देश में पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनेगी वहीं हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनेगी और हमारा प्रदेश डबल इंजन की रफ्तार से विकास करेगा।

कांग्रेस द्वारा जातिगत जनगणना के वादे को लेकर  अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों के शासन में गरीबों और वंचितों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने सिर्फ अनुसूचित जाति और जनजाति को सिर्फ छला है और ठगा है। देश के संविधान को बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को कांग्रेस ने जीते जी अपमानित कर उन्हें राजनीति से बाहर कर दिया। वह तो भला हो कि गैर कांग्रेसी सरकार आई और वीपी सिंह जी की सरकार में बाबा साहब को भारत रत्न मिला। नरेंद्र मोदी जी ने आकर उनके पंच तीर्थ को विकसित किया, उनके जयंती को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में घोषित किया, संविधान दिवस मनाना शुरू किया।”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का राज्यसभा सांसद जीतता है तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। कांग्रेस भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा देने वालों को दिल्ली से अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाती है। ब्लास्ट करने वालों को बचाती है, हिंदू आतंकवाद की झूठी थ्योरी फैलती है। हमारी बहनों का गला रेतने वालों को वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए संरक्षण देती है। आज पूरी दुनिया में युद्ध जैसे हालात है तब कांग्रेस बोलती है कि भारत से न्यूक्लियर हथियारों को नष्ट कर देना चाहिए। इनकी भाषा विदेशी ताकतों जैसी है जो भारत का विनाश चाहते हैं। उधर राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ते हैं तो पाकिस्तान परस्त और आतंकवादी विचारधारा रखने वाली पीएफआई और एसडीपीआई का समर्थन लेते हैं। क्या आप ऐसे लोगों को वोट करेंगे?”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में वंचित हीं वरीयता में रहे हैं। अगर आप मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को देखेंगे तो उनका अधिकतम लाभ गरीबों और वंचितों को हीं मिला है। उदाहरण स्वरूप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 71% लाभार्थी एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के 80% लाभार्थी छोटे और सीमांत किसान हैं जो एससी, एसटी और ओबीसी से आते हैं। 58% स्कॉलरशिप हमारे एसटी और एससी छात्रों को मिला है। मुद्रा योजना का 51% लाभ हमारे एससी और एसटी को मिला है। आवास योजना के अंतर्गत लगभग 54 से 55% लाभ हमारे एससी और एसटी भाइयों बहनों को मिला है। मोदी जी पीएम विश्वकर्म योजना लेकर आए जिसे सबसे बड़ा लाभ एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय को मिल रहा है। नरेंद्र मोदी जी ने भगवान वाल्मीकि जी के नाम पर अयोध्या का एयरपोर्ट बनाया। आज महान संत रविदास जी की भव्य प्रतिमा वाराणसी में बन रही है और भव्य धाम मध्य प्रदेश में बन रहा है।”

विपक्ष की रैलियां में संविधान बचाओ अभियान को प्रमुखता से उठाए जाने को भय और भ्रम की राजनीति करार देते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब लोगों के पास मुद्दे नहीं होते तो वह भय और भ्रम की राजनीति ही करते हैं। आज मोदी जी के पास विकसित भारत बनाने का ब्लूप्रिंट है मगर विपक्ष के पास सिर्फ देश को तोड़ने की राजनीति है। संविधान खत्म हो जाएगा बोलने वालों को अपना खुद का इतिहास देखना चाहिए जिसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू जी से लेकर इंदिरा गांधी और फिर मनमोहन सिंह ने 62 बार संविधान संशोधन किए, इंदिरा जी ने देश में इमरजेंसी तक लगाई।”

“हमने 10 वर्षों में 6800 किलोमीटर बॉर्डर सड़के बनाई हैं। आज हमारी सेना सशक्त है और बॉर्डर सुरक्षित है। आज हम भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर हैं। पिछले वर्ष भारत ने एक लाख करोड़ से ज्यादा के रक्षा उत्पादन देश में बनाए और 16000 करोड़ के रक्षा उत्पाद विदेशों को निर्यात भी किए। आज तेजस, राफेल और ब्रह्मोस से लेकर अन्य कई उपकरण देश स्वयं बन रहा है। पहले हमारा देश विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन आयातक था, आज हम विश्व के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल फोन निर्माता हैं। मात्र पिछले वर्ष हमने 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के मोबाइल बनाए। आज एप्पल जैसी बड़ी कंपनियां भारत में उत्पादन करती हैं और 1,20,000 लोगों को नौकरी दी है। आज हमारा देश खिलौने के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है। आज हमारा मरीन एक्सपोर्ट 5 बिलियन से 9 बिलियन पहुंच गया है।”

अनुराग ठाकुर ने आगे बताया, “मोदी जी ने अपने 10 वर्षों में देश की पाई-पाई बचाई और गरीब के कल्याण में लगाई। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, आज 150 के करीब हैं। पहले 90 लाख किलोमीटर के आसपास हाईवे थे आज 1.50 लाख किलोमीटर के आसपास हैं। 2014 से पहले 3 लाख 20 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें थीं आज 6 लाख 95 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़के हैं। 2014 में वंदे भारत जैसी एक भी ट्रेन नहीं थी आज 41 वंदे भारत ट्रेनें देश में चल रही हैं। 2014 में 21000 किलोमीटर इलेक्ट्रीफाइ ट्रेनें थी। आज 41000 किलोमीटर इलेक्ट्रीफाइ ट्रेनें हैं। 2014 में मात्र पांच शहरों में मेट्रो थी आज 20 शहरों में मेट्रो है। 2014 में मात्र 7 एम्स थे आज 22 एम्स हैं। 2014 में 384 मेडिकल कॉलेज थे। आज 700 से ज्यादा हैं। 2014 में देश में 450 यूनिवर्सिटी थे। आज 1100 से ज्यादा है। भारत ने आज तक का दुनिया का सबसे बड़ा 1000 एयरक्राफ्ट का आर्डर दिया। कांग्रेस के समय हमारा रक्षा बजट 3 लाख 70 हजार करोड़ था, आज 6 लाख 8 हजार करोड़ है। आज हमारी सेना के पास राफेल जेट हैं, तेजस विमान बन रहे हैं। आज ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर लेटेस्ट एके 203 हथियार आ गए हैं। कांग्रेस के राज में हमारे सैनिकों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं थी, मोदी जी ने आते के साथ पहले ही चार वर्षों में 2 लाख से ज्यादा बुलेट प्रूफ जैकेट सेना को दिए। मोदी जी ने दिल्ली में वॉर मेमोरियल और पुलिस मेमोरियल बनवाया। मोदी जी ने कहा था वन रैंक, वन पेंशन देंगे। आज हमारे सेना के भाइयों को एक लाख करोड़ से ज्यादा की पेंशन दी जा चुकी है।”

Previous Post

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा ने अनेकों बार भाजपा को दिया है सर्टिफिकेट आफ एक्सीलेंस : सत्ती

Next Post

प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान विकास को लगे थे पंख : कश्यप

Admin

Admin

Next Post
प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान विकास को लगे थे पंख : कश्यप

प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान विकास को लगे थे पंख : कश्यप

पालमपुर में युवक द्वारा हमले में घायल बिटिया के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

पालमपुर में युवक द्वारा हमले में घायल बिटिया के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

चुनावी गर्मी के अनुराग ठाकुर की गौ-सेवा

चुनावी गर्मी के अनुराग ठाकुर की गौ-सेवा

धर्मशाला में विधायक सुधीर शर्मा की परिचय बैठक, राजीव भारद्वाज भी रहे मौजूद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पालमपुर में छात्रा पर दिनदिहाड़े हुए जानलेवा हमले का विरोध

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पालमपुर में छात्रा पर दिनदिहाड़े हुए जानलेवा हमले का विरोध

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 28, 2026
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

July 28, 2026
KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

July 29, 2026
रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

July 29, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

201

Recent News

हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

2026/07/28 09:32:57pm
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

2026/07/28 09:29:55pm
KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

2026/07/29 03:27:00pm
रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

2026/07/29 03:27:54pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    591
    2575
    Visitors Today
    4572744
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us