Thursday, August 6, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Latest News > पंचतत्व में विलीन हुई डॉ सिम्मी अग्निहोत्री, अंतिम दर्शन को उमड़ा भारी जन सैलाब,

पंचतत्व में विलीन हुई डॉ सिम्मी अग्निहोत्री, अंतिम दर्शन को उमड़ा भारी जन सैलाब,

मुख्यमंत्री ने भी दिया सिम्मी अग्निहोत्री की अर्थी को कंधा n पति मुकेश अग्निहोत्री और बेटी आस्था अग्निहोत्री ने दी मुखाग्नि

Admin by Admin
2 years ago
in Latest News, Video
0

ऊना : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गई। सिम्मी अग्निहोत्री के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री सहित हिमाचल प्रदेश सरकार की कैबिनेट के तमाम सदस्य और सत्ता और विपक्ष के अनेकों विधायक भी मुकेश अग्निहोत्री को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने जीवनसाथी को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी और उनके अंतिम संस्कार की सभी क्रियाओं को खुद सिर पर तेड़ बांधकर पूरा किया। वही बेटी आस्था अग्निहोत्री ने भी अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी सिम्मी अग्निहोत्री की पार्थिव देह को मुकेश अग्निहोत्री के साथ मिलकर कंधा दिया। काबिलेगौर है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री की शुक्र और शनिवार की मध्य रात्रि मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद स्थित आस्था कुंज में रखा गया था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्रिमंडल के तमाम सदस्यों सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों ने उप मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें सांत्वना प्रदान की।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री शनिवार को पांच तत्वों में विलीन हो गई। उप मुख्यमंत्री के पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद में बेहद गमगीन माहौल के बीच डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद डॉ सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए उपमुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचे। जबकि इसके अतिरिक्त सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायक और प्रदेश सरकार के लगभग सभी कैबिनेट मंत्री भी उपमुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचे थे। मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी जीवनसाथी को अंतिम विदाई देते हुए उनके अंतिम संस्कार की सभी क्रियाओं को खुद पूरा किया। जबकि इसके अतिरिक्त बेटी आस्था अग्निहोत्री ने भी नम आंखों के साथ अपनी मां को अंतिम विदाई देते हुए उनकी अर्थी को कंधा दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पैदल चलकर डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री की अंतिम यात्रा में भाग लिया और उपमुख्यमंत्री के साथ उनकी अर्थी को कंधा देते हुए मोक्ष धाम तक पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का निधन अग्निहोत्री परिवार ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए भगवान से डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री को मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन से परिवार में भारी शोक है तथा उनकी कमी हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं, प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री से विश्वविद्यालय काल से परिचित था, वह सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित एक उच्च शिक्षित महिला थीं। मुकेश अग्निहोत्री तथा उनकी पुत्री को इस दुःख से उबरने के लिए एक-दूसरे का साथ देना होगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इस दुःखद घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं।’’

इस अवसर पर विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नगर एवं ग्राम नियोजन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायकगण, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, राजनेता तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।  राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति से उबरने की प्रार्थना की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक राजीव बिंदल आज उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक गाँव के मोक्ष धाम पहुँच कर उनकी धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के दुःखद निधन पर मुकेश जी को और शोक संतृप्त परिजनों को ढाढंस बंधाया और दाह संस्कार में शामिल होकर मुकेश जी को संवेदनाएं प्रकट करी I

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रभारी श्रीकांत शर्मा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, डॉक्टर सिकंदर कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सती ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं उनकी सुपुत्री आस्था को भगवान संबल प्रदान करें।

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से टेलीफोन पर बात की और उनकी पत्नी डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री के निधन को लेकर संवेदनाएं व्यक्त की।

डॉ सिम्मी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्मिक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। उनकी एक पुस्तक इंपावरिंग ट्राइब्स, अ’ पाथ टूवार्ड्स सस्टेनेवल डेवलपमेंट प्रकाशित हुई है, जिसका लोकार्पण राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने करीब तीन माह पहले किया था। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में डॉ. सिम्मी की रुचि अधिक रही है।

कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार, पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, विधायक केवल सिंह पठानिया तथा विधायक संजय रत्न ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का गत देर सायं निधन हो गया।उन्होंने शोक संदेश में परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति से उबरने की प्रार्थना की है।

Previous Post

शिवाजी विवि की आरती ने जीता सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक का खिताब

Next Post

17 वीं लोकसभा के अंतिम दिन संसद भवन में अनोखे अंदाज में नजर आए अनुराग सिंह ठाकुर

Admin

Admin

Next Post
17 वीं लोकसभा के अंतिम दिन संसद भवन में अनोखे अंदाज में नजर आए अनुराग सिंह ठाकुर

17 वीं लोकसभा के अंतिम दिन संसद भवन में अनोखे अंदाज में नजर आए अनुराग सिंह ठाकुर

समाज सेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता: बाली

समाज सेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता: बाली

कॉर्ड संस्था में जाइका के एसएचजी को पढ़ाया सशक्तिकरण का पाठ

कॉर्ड संस्था में जाइका के एसएचजी को पढ़ाया सशक्तिकरण का पाठ

Hamirpur : भोरंज में रोजगार मेले का आयोजन, 210 युवाओं को मौके पर ही दिए ऑफर लैटर

Hamirpur : भोरंज में रोजगार मेले का आयोजन, 210 युवाओं को मौके पर ही दिए ऑफर लैटर

Chandigarh : भाजपा ने लोकसभा चुनावो का किया शंखनाद

Chandigarh : भाजपा ने लोकसभा चुनावो का किया शंखनाद

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 28, 2026
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

July 28, 2026
KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

July 29, 2026
रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

July 29, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

294

Recent News

हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

2026/07/28 09:32:57pm
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

2026/07/28 09:29:55pm
KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

2026/07/29 03:27:00pm
रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

2026/07/29 03:27:54pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    303
    3269
    Visitors Today
    4595890
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us