Saturday, April 25, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Political News > कांग्रेस ने ब्यान देने से पहले इतिहासिक तथ्यों को समझा ही नहीं : धूमल

कांग्रेस ने ब्यान देने से पहले इतिहासिक तथ्यों को समझा ही नहीं : धूमल

Admin by Admin
2 years ago
in Political News
0

शिमला : पूर्व मुख्यमन्त्री एवं बरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल  ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि सरकार की ओर से दिये गये उस ब्यान को पढ़कर आश्चर्य हुआ जिसमें भाजपा के हिमाचल विरोधी मानसिकता का जिक्र किया, लगता है ब्यान देने से पहले इतिहासिक तथ्यों को समझा ही नहीं गया और इसी कारण तथ्यों के विपरीत यह ब्यान दिया गया है । देश की जनता को तथ्यों से अवगत करवाने के लिये यह आवश्यक है कि सारी बात विस्तार से लोगों के समक्ष लाई जाये ।

पहली नवम्बर 1966 को पंजाब का पुनर्गठन हुआ उसमें से हरियाणा नया राज्य बना और पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल में सम्मलित हुआ, उस समय केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी । संसद में पारित किये गये कानून पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 (Punjab Re-Organization Act, 1966) के अन्तर्गत जितनी आबादी पुनर्गठन के आधार पर जिस प्रदेश में गई उतनी ही परिसम्पत्तियां और देनदारियां उस राज्य को मिलीं ।

उस समय देश और तीनों प्रदेशों में कांग्रेस सत्ता में थी परन्तु दुख की बात है कि जब भाखड़ा बांध व अन्य परियोजनाओं का बंटवारा हो रहा था तब हिमाचल सरकार के मुख्यमन्त्री या मन्त्री किसी बैठक में शामिल नहीं हुये, परिणामस्वरूप हिमाचल का दावा कमजोर रहा ।

धूमल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही बिद्युत परियोजनाओं में रॉयल्टी और हिमाचल के हिस्से का प्रश्न उठाया। अपनी मांगों को लेकर हिमाचल से लेकर दिल्ली तक अधिकार यात्रा निकाली गई जिसमें पंचायत समिति से लेकर संसद तक के प्रतिनिधि शामिल हुये । पूर्व मुख्यमन्त्री श्री शान्ता कुमार जी विधायक दल के नेता थे उनके नेतृत्व में अधिकार यात्रा निकली, मैं उस समय पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष था ।

दिल्ली में हमने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया और हमारे राष्ट्रीय नेता अटल बिहारी वाजपेई  लाल कृष्ण आडवाणी , कृष्ण लाल शर्मा  आदि धरने में शामिल भी हुये, हमें सम्बोधित किया और हमारी मांगों का पूरा समर्थन भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर किया ।

12 प्रतिशत मुफ्त बिजली का हिस्सा हमें मिले यह मुद्दा भी शान्ता कुमार  ने मुख्यमन्त्री रहते हुये उठाया और तत्कालीन केन्द्रीय ऊर्जा मन्त्री  कल्पनाथ राय ने समर्थन किया । हिमाचल को रॉयल्टी दिलाने का श्रेय भी भाजपा नेतृत्व को जाता है ।

1995 में मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह जी ने उच्चतम न्यायालय में हिमाचल के हिस्से के लिये हिमाचल सरकार की ओर से मुकदमा दायर करने का निर्णय लिया था । वर्षों तक यह मामला अदालत में लटका रहा। 2008 में पुनः सत्ता में आने पर  त्वरित कार्यवाही करने के लिये अनेकों बैठकें की और बढ़िया से बढ़िया बकील उच्चतम न्यायालय में प्रदेश की पैरवी करने के लिये नियुक्त किये । काफी परिश्रम के बाद हमारे बकीलों और अधिकारियों के प्रयास सफल हुये । सितम्बर 2012 में उच्चतम न्यायालय का निर्णय हिमाचल प्रदेश के पक्ष में आया जिसके अनुसार 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली के अतिरिक्त पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के अन्तर्गत हिमाचल को 7.19 प्रतिशत हिस्सा पहली नवम्बर 1966 से मिला ।

उन्होंने ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का निर्णय आने के बाद हमने ऊर्जा प्रधान सचिव दीपक सानन के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया जिसने पहली नवम्बर 1966 से सितम्बर 2012 तक का बकाया की गणना करके 4300 करोड़ रू0 की बकाया राशि बी०बी०एम०बी० के बाकि हिस्सेदार राज्यों, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से हिमाचल के प्रति देय निकाली । हमने उच्चतम न्यायालय और सम्बन्धित प्रदेश सरकारों तथा केन्द्र की कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू०पी०ए० सरकार के समक्ष अपना दावा रख दिया ।

दिसम्बर 2012 में कांग्रेस सत्ता में आ गई, अब कांग्रेस सरकार बताये कि उन्होंने 4300 करोड़ रू० का बकाया लेने के लिये 2012 से 2017 के बीच क्या कदम उठाये ? वास्तव में यह तथ्य लोगों के सामने आयेंगे तो हिमाचल विरोधी मानसिकता किस की है यह स्पष्ट हो जायेगा ।

धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपना अधिकार और बकाया राशि लेने के लिये गम्भीर प्रयास नहीं किये। सरकार के पास सारे रिकार्ड कानूनी लड़ाई से लेकर अन्य पत्राचार तक उपलब्ध हैं, पैसा तो सम्बन्धित राज्यों से लेना था इसमें यदि अपना पक्ष सही ढंग से रखा जाता तो निश्चित तौर पर प्रदेश को लाभ होता । दोषारोपण से कोई लाभ होने वाला नहीं है। यह 4300 करोड़ का आंकड़ा भी हमारी सरकार द्वारा बनाई गई सानन कमेटी ने ही कैलकुलेट किया था। कांग्रेस की केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार हिमाचल का हक लेने में असफल रही है

Previous Post

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर करवाए जाएंगे उपलब्ध: बाली

Next Post

550 करोड़ से हो रहा पालमपुर का विकास : आशीष बुटेल

Admin

Admin

Next Post
550 करोड़ से हो रहा पालमपुर का विकास : आशीष बुटेल

550 करोड़ से हो रहा पालमपुर का विकास : आशीष बुटेल

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश-विदेश सहित धर्मशाला में भी हर वर्ग में खासा उत्साह के मंदिरो में सफाई अभियान

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश-विदेश सहित धर्मशाला में भी हर वर्ग में खासा उत्साह के मंदिरो में सफाई अभियान

एयरपोर्ट गगल में दिखेंगे हिमाचली पकवान और उत्पाद

एयरपोर्ट गगल में दिखेंगे हिमाचली पकवान और उत्पाद

देश और प्रदेश के विकास में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

देश और प्रदेश के विकास में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

मतदाता दिवस पर नए वोटर होंगे सम्मानित

मतदाता दिवस पर नए वोटर होंगे सम्मानित

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0

भाजपा का कांग्रेस पर प्रहार: महिलाओं की विरोधी है कांग्रेस, हमीरपुर बस अड्डा बना भ्रष्टाचार का केंद्र

April 24, 2026
पीजीआईएमईआर के 39वें दीक्षांत समारोह और संस्थान के विस्तार का विवरण

पीजीआईएमईआर के 39वें दीक्षांत समारोह और संस्थान के विस्तार का विवरण

April 24, 2026
कुल्लू में आपदा प्रबंधन की नई पहल: व्यास नदी में ड्रेजिंग से रुकेगा बाढ़ का खतरा और बढ़ेगा राजस्व

कुल्लू में आपदा प्रबंधन की नई पहल: व्यास नदी में ड्रेजिंग से रुकेगा बाढ़ का खतरा और बढ़ेगा राजस्व

April 24, 2026
पीयू 7वां विधि दीक्षांत समारोह: डिग्रियां पाकर खिले छात्रों के चेहरे, एआई के सही इस्तेमाल की दी गई सीख

पंजाब राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने पी.यू. लाइब्रेरी को 60 से अधिक पुस्तकें भेंट कीं

April 24, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

272

Recent News

भाजपा का कांग्रेस पर प्रहार: महिलाओं की विरोधी है कांग्रेस, हमीरपुर बस अड्डा बना भ्रष्टाचार का केंद्र

2026/04/24 09:05:19pm
पीजीआईएमईआर के 39वें दीक्षांत समारोह और संस्थान के विस्तार का विवरण

पीजीआईएमईआर के 39वें दीक्षांत समारोह और संस्थान के विस्तार का विवरण

2026/04/24 08:30:01pm
कुल्लू में आपदा प्रबंधन की नई पहल: व्यास नदी में ड्रेजिंग से रुकेगा बाढ़ का खतरा और बढ़ेगा राजस्व

कुल्लू में आपदा प्रबंधन की नई पहल: व्यास नदी में ड्रेजिंग से रुकेगा बाढ़ का खतरा और बढ़ेगा राजस्व

2026/04/24 01:11:21pm
पीयू 7वां विधि दीक्षांत समारोह: डिग्रियां पाकर खिले छात्रों के चेहरे, एआई के सही इस्तेमाल की दी गई सीख

पंजाब राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने पी.यू. लाइब्रेरी को 60 से अधिक पुस्तकें भेंट कीं

2026/04/24 12:05:51pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    613
    864
    Visitors Today
    3265707
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us