Sunday, February 15, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > पूर्व सरकार के आर्थिक कुप्रबन्ध के कारण आर्थिक तंगहाली से गुजर रहा प्रदेश: नरेश चैहान

पूर्व सरकार के आर्थिक कुप्रबन्ध के कारण आर्थिक तंगहाली से गुजर रहा प्रदेश: नरेश चैहान

Admin by Admin
2 years ago
in Himachal
0

शिमलाः  मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चैहान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सुखविन्दर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को सत्तासीन हुए एक वर्ष का कार्यकाल हो गया है और इस एक वर्ष की अल्पावधि में हमारी सरकार ने जनहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। हमारी सरकार ने अपने चुनावी दस्तावेज में जो गारंटियां दी थीं उन्हें चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा जिसके लिए सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है।

नरेश चैहान ने कहा कि आज से हमारी सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वार’ एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आरम्भ किया है । मुख्यमंत्री स्वंय अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन के प्रवास पर हैं जहां इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश सरकार के मंत्री भी जिलों के प्रवास पर हैं। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य गांवों में जाकर लोगों के साथ संवाद स्थापित करना तथा उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा एक वर्ष के कार्यकाल में जनहित में लिए गए फैसलों की जानकारी प्रदान करना तथा लोगों से फीडबैक लेना है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के मंत्री और अधिकारी ग्राम सभाओं मेें जाकर भी लोगों से संवाद कायम करेंगे तथा उन्हें सरकार के विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों एवं जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देंगे और साथ ही मौके पर लोगों की विभिन्न समस्याओं का निवारण भी करेंगे।

प्रदेश की बेहतर आर्थिक स्थिति तथा व्यवस्था परिवर्तन बारे पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मीडिया सलाहकार ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार से हमारी सरकार को करोड़ों रूपये का कर्ज और देनदारियां मिलीं जिन्हें व्यवस्थित करने के लिए सरकार युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग सरकार से उम्मीद लगाए बैठा है और लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं खरा उतरना और उन्हें पूरा करना हमारी सरकार का पूर्ण दायित्व है।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की जा रही अनावश्यक ब्यानबाजी पर बोलते हुए नरेश चैहान ने कहा कि ओछी ब्यानबाजी और घटिया राजनीति करना उनकी फितरत में शामिल हो गया है और ऐसा करके वे हमारी सरकार को अनावश्यक रूप से बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

नरेश चैहान ने आरोप लगाया कि पिछली बरसात में हिमाचल में इतनी बड़ी आपदा आई और प्रदेश को 10 हजार करोड़ रूपये का नुकसान हुआ लेकिन विपक्ष के लोगों ने सरकार का साथ देने की बजाए ऐसे संकट के समय भी ओछी राजनीति की जिससे उनका दोहरा चरित्र लोगों के सामने आ गया। उन्होेंने भाजपा से पूछा कि इस आपदा में विपक्ष की क्या भूमिका रही । विधानसभा के दौरान विशेष सत्र बुलाया गया ताकि केन्द्र सरकार से विशेष राहत पैकेज मिले। प्रदेश को हुए नुकसान के सारे दस्तावेज भी केन्द्र सरकार को सौंप दिए लेकिन उसके बावजूद इस प्रदेश के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब जी.एस.टी. का हमारा शेयर कंेन्द्र सरकार को जाता है उसके एवज में हमें मदद मिलनी चाहिए। उन्होेंने पूछा कि क्या यही स्वस्थ लोकतंत्र की परिपाटी है कि हमें हमारे वाजिब हकों से भी वंचित किया जा रहा है। यह किसी से छिपा नहीं है हिमाचल में सरकारी एवं निजी सम्पति का भारी नुकसान हुआ है और केन्द्र सरकार से उचित मदद न मिलने के बावजूद हमारी सरकार लोगों को राहत पहुॅचाने में पीछे नहीं है।

नरेश चैहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह हिमाचल के हितों के लिए केन्द्र सरकार से जो लड़ाई लड़ रहे हैं, उसे हम लोगों के बीच ले जाएंगे ताकि प्रदेश के लोगों को भी इस बात की जानकारी हो कि हमारी सरकार आर्थिक बदहाली की किन परिस्थितियों से गुजर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली सरकार की वित्तीय कुव्यवस्था के कारण ही आज प्रदेश आर्थिक तंगी से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 14500 करोड़ रूपये का कर्ज लिया गया और वर्तमान सरकार के सत्ता सम्भालते ही पुरानी पेंशन बहाल करने के बाद केन्द्र सरकार द्वारा कर्ज लेने की सीमा को 14500 करोड़ से घटाकर 6600 करोड़ कर दिया गया जो इस प्रदेश के साथ सरासर बेइन्साफी है। इससे साबित होता है कि भारत सरकार की मंशा क्या है। पूर्व सरकार कर्जे पर कर्जा लेती रही और उस पर कोई बंदिश नहीं थी लेकिन सरकार बदलते ही कर्ज की सीमा को कम कर दिया गया। यहां तक कि एशियन बैंक, विश्व बैंक ब्रिक्स बैंक की भी कैपिंग कर दी ताकि 2700 करोड़ रूपये का कर्ज केवल तीन साल में ही लिया जा सके।

मीडिया सलाहकार ने कहा कि वर्तमान सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की अर्थ व्यवस्था को बेहतर करने प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा की गई शराब के ठेकों की नीलामी से 600 करोड़ रूपये का राजस्व बढ़ा है। हमारी सरकार सैस की लड़ाई लड़ रही है और यह एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला है जिस बारे विगत 75 सालों में किसी भी सरकार ने नहीं सोचा।

यह पूछे जाने पर कि सरकार स्कूलों में गैस्ट फेकल्टी टीचरों की नियुक्ति करने जा रही है जबकि प्रदेश भर में इस निर्णय का पूरा विरोध हो रहा है, नरेश चैहान ने कहा कि यह सरकार की वैकल्पिक व्यवस्था है लेकिन शिक्षित बेरोजगार युवाओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूलों में गैस्ट फेकल्टी टीचरों की सेवाएं ली जाएंगी क्योंकि शिक्षा विभाग में एक साल में 10 हजार के करीब तबादले होते हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और इसके लिए मेधावी छात्रों को गैस्ट फेकल्टी के तौर पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग इस निर्णय पर बेवजह हो-हल्ला कर रहे हैं जबकि यह एक अस्थाई व्यवस्था है ताकि जहां एक ओर बच्चों को उनके घर-द्वार पर शिक्षा उपलब्ध होगी, वहीं बेरोजगार युवाओं को अस्थाई रोजगार की भी व्यवस्था होगी।

मीडिया सलाहकार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा कि वे किस हैसियत से यह ब्यानबाजी कर रहे हैं कि प्रदेश सरकार को हिमाचल को आपदा राहत का पैकेज नहीं मिलना चाहिए। उन्हें तो मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का दुबई जाना भी अखर रहा है जबकि यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री प्रदेश के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए गए थे ताकि प्रदेश में उद्योग और पर्यटन का कारोबार बढ़े और प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मुहैया हों।

Previous Post

छत्तीसगढ में आदिवासी समाज के हो रहे हनन को लेकर राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन

Next Post

Himachal : सीएम साहब, जहां आप वहां गलत कैसे हो सकता है?

Admin

Admin

Next Post
Himachal : सीएम साहब, जहां आप वहां गलत कैसे हो सकता है?

Himachal : सीएम साहब, जहां आप वहां गलत कैसे हो सकता है?

प्राकृतिक खेती योजना बंद करके किसानों को परेशान कर रही है सरकार  : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

राम का विरोध कांग्रेस को बहुत महंगा पड़ेगा : जयराम ठाकुर

Dharamshala : एनक्यूएएस की टीम ने धर्मशाला अस्पताल की व्यवस्थाएं जांची

Dharamshala : एनक्यूएएस की टीम ने धर्मशाला अस्पताल की व्यवस्थाएं जांची

खेलो भारत द्वारा युवा पखवाड़े के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता दूसरे दिन एसके कबड्डी अकैडमी विजेता रही

खेलो भारत द्वारा युवा पखवाड़े के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता दूसरे दिन एसके कबड्डी अकैडमी विजेता रही

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर करवाए जाएंगे उपलब्ध: बाली

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर करवाए जाएंगे उपलब्ध: बाली

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
भवानी सिंह पठानिया का प्रकृति प्रेम, हिमाचल में RDG बंद पर सियासी बवाल

भवानी सिंह पठानिया का प्रकृति प्रेम, हिमाचल में RDG बंद पर सियासी बवाल

February 14, 2026
14th Dalai Lama Returns to Dharamshala After Two-Month Stay in South India

14th Dalai Lama Returns to Dharamshala After Two-Month Stay in South India

February 13, 2026
Mid-Day Meal Worker Murdered on School Premises in Kangra; Accused Arrested Within 30 Minutes

Mid-Day Meal Worker Murdered on School Premises in Kangra; Accused Arrested Within 30 Minutes

February 13, 2026
BJP alleges Himachal Pradesh's financial situation, Sanjay Tandon supports central government

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भाजपा का आरोप, संजय टंडन ने किया केंद्र सरकार का समर्थन

February 13, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

161

Recent News

भवानी सिंह पठानिया का प्रकृति प्रेम, हिमाचल में RDG बंद पर सियासी बवाल

भवानी सिंह पठानिया का प्रकृति प्रेम, हिमाचल में RDG बंद पर सियासी बवाल

2026/02/14 08:33:39am
14th Dalai Lama Returns to Dharamshala After Two-Month Stay in South India

14th Dalai Lama Returns to Dharamshala After Two-Month Stay in South India

2026/02/13 09:47:54pm
Mid-Day Meal Worker Murdered on School Premises in Kangra; Accused Arrested Within 30 Minutes

Mid-Day Meal Worker Murdered on School Premises in Kangra; Accused Arrested Within 30 Minutes

2026/02/13 09:44:45pm
BJP alleges Himachal Pradesh's financial situation, Sanjay Tandon supports central government

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भाजपा का आरोप, संजय टंडन ने किया केंद्र सरकार का समर्थन

2026/02/13 11:13:22am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    263
    2439
    Visitors Today
    2747722
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us