Tuesday, March 17, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Shimla > ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए 6 हजार नए शिक्षक भर्ती किए जा रहे : रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री 

ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए 6 हजार नए शिक्षक भर्ती किए जा रहे : रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री 

शिक्षा मंत्री ने नेरवा में राज्य स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में की शिरकत

Admin by Admin
2 years ago
in Latest News, Shimla
0

शिमला :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चौपाल विधानसभा के नेरवा क्षेत्र में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा में आयोजित पांच दिवसीय अंडर-19 (छात्र व छात्राओं) की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में 12 जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए कृत संकल्प है और वंचित वर्गों को घरद्वार पर बेहतर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उपेक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अमल में लाई है, जिससे निर्धन एवं पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध होगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बौद्धिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का सम्पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण में अहम योगदान है तथा शिक्षकों एवं अभिभावकों को बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों की ओर प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को एनसीसी एवं खेल के तर्ज पर प्रोत्साहन प्रदान करेगी, ताकि प्रदेश में युवा पीढ़ी लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति आकर्षित हो सके।

रोहित ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए 6 हजार नए शिक्षक भर्ती किए जा रहे हैं। चौपाल विधानसभा क्षेत्र में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की तरह बिना बजट के घोषणाएं नहीं की जा रही है। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा में पुस्कालय व फर्नीचर को सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया और स्कूल में अतिरिक्त भवनों के निर्माण का प्रस्ताव को पूर्ण करने का भी आश्वासन दिया।

इससे पूर्व पार्टी के राज्य महा सचिव रजनीश किम्टा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 1100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

अंडर-19 (छात्र) में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एकल गीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, शिमला ने प्रथम स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी, कुल्लू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में डीसीपीएस पांवटा साहिब, सिरमौर ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधन, सोलन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

समूह गीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधन, सोलन ने पहला स्थान तथा जीएनपीएस पांवटा साहिब, सिरमौर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

एकांकी नाटक प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) मण्डी, मण्डी ने पहला स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, शिमला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग, शिमला ने पहला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रखोटा, मण्डी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

संस्कृत गीतिका प्रतियोगिता में हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा, शिमला प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रखोटा, मण्डी दूसरे स्थान पर रहा।

घोषणा प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंजर, सिरमौर ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोल, बिलासपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

समूह वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में हिम अकेडमी विकासनगर, हमीरपुर ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला, शिमला ने दूसरा स्थान हासिल किया।

लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहोल, शिमला ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी, कुल्लू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 (छात्राओं) में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एकल गीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी, कुल्लू ने प्रथम स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग, मण्डी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधन, सोलन ने पहला तथा केजीआरपी नैरचौक, मण्डी ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूह गीत प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन, हमीरपुर ने पहला स्थान,

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियान, चम्बा ने दूसरा स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया।

एकांकी नाटक प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की, सोलन ने प्रथम स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव, मण्डी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग, शिमला ने प्रथम स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी, कुल्लू ने दूसरा स्थान हासिल किया।

संस्कृत गीतिका प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भडरवर, मण्डी ने पहला स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा, बिलासपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

घोषणा प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी, शिमला ने प्रथम स्थान तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा, कांगड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया। है।

इस अवसर पर बीडीसी प्रमुख चन्द्र मोहन ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल तनाईक, उपमण्डलाधिकारी (ना.) चौपाल नारायण चौहान, डीएसपी चौपाल राज कुमार, उप महाधिवक्ता आई.एन. मेहता, विद्यालय के प्राचार्य हरि राम शर्मा, अधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर सरकार देगी 5 हजार रुपए : उपमुख्यमंत्री

Next Post

डॉ. अजय कुमार सूद को नाबार्ड का उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) नियुक्त

Admin

Admin

Next Post
डॉ. अजय कुमार सूद को नाबार्ड का उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) नियुक्त

डॉ. अजय कुमार सूद को नाबार्ड का उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) नियुक्त

सशक्त महिला-सुरक्षित महिला योजना के तहत शिविर का आयोजन

सशक्त महिला-सुरक्षित महिला योजना के तहत शिविर का आयोजन

Haryana :- ई- संजीवनी से भारत में डिजिटल स्वास्थ्य का युग आया- मुख्यमंत्री

पानीपत जिले में छठ पूजा के लिए समर्पित तीन घाटों के निर्माण की घोषणा

पलवल में भव्य तरीके से मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती, मुख्यमंत्री ने झलकारी बाई को नमन कर अर्पित की श्रद्धांजलि

पलवल में भव्य तरीके से मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती, मुख्यमंत्री ने झलकारी बाई को नमन कर अर्पित की श्रद्धांजलि

launch of ‘Missile Cum Ammunition Barge, LSAM 10 (Yard 78)’, the fourth   Barge of 08 x Missile Cum Ammunition Barge project was undertaken at Guttenadeevi, East Godavari

launch of ‘Missile Cum Ammunition Barge, LSAM 10 (Yard 78)’, the fourth Barge of 08 x Missile Cum Ammunition Barge project was undertaken at Guttenadeevi, East Godavari

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
आपदा से निपटने को हर जिले में खुलेंगे आपदा डिजास्टर रिलीफ स्टोर

आपदा से निपटने को हर जिले में खुलेंगे आपदा डिजास्टर रिलीफ स्टोर

March 17, 2026
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

March 13, 2026
धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

March 13, 2026
पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

March 13, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

206

Recent News

आपदा से निपटने को हर जिले में खुलेंगे आपदा डिजास्टर रिलीफ स्टोर

आपदा से निपटने को हर जिले में खुलेंगे आपदा डिजास्टर रिलीफ स्टोर

2026/03/17 11:54:11am
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

2026/03/13 09:21:47pm
धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

2026/03/13 08:54:38pm
पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

2026/03/13 08:47:28pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    319
    5157
    Visitors Today
    2973490
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us