नई दिल्ली।
जहां एक ओर देश के कई राज्यों में अभी भी प्रचंड गर्मी है वहीं चीन के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित गुआंग्डोंग प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन के चलते अभी तक करीब 47 लोगों की मौत हो गई है और कई दर्जन लोगों के घायल की आशंका जताई जा रही है। चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार मीझोउ शहर में 38 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसी शहर में इससे पहले नौ अन्य लोगों की मौत हो चुकी।
जानकारी के अनुसार अप्रैल महीने में चीन में 100 साल की सबसे भयावह बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी। इस दौरान चीन के कई प्रांत सैलाब में डूबे थे और लाखों घर इसकी चपेट में आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन से सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फसलें नष्ट हो गईं हैं, बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। वहीं सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचाई जा रही है।