प्रिया शर्मा कुल्लू : कुल्लू जिले में पशुपालन विभाग द्वारा पशु मित्रों की भर्ती प्रक्रिया 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। भर्ती के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों के शारीरिक परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) विभिन्न स्थानों पर लिए जाएंगे।
ये जानकारी तरुण शर्मा डिप्टी डायरेक्टर एनिमल हसबेंडरी ने दी , तरुण शर्मा के अनुसार , अभ्यर्थियों ने पहले एप्लीकेशन में अप्लाई किया था और उसके उपरांत फिजिकल टेस्ट की 16 से 24 की तारीख है। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत आनी क्षेत्र से होगी, जहां 16 अप्रैल को अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्य स्थानों पर भी परीक्षण प्रक्रिया जारी रहेगी।
पशु मित्रों के चयन के लिए शारीरिक दक्षता और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। विभाग ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचें
आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं
विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
यह भर्ती ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।










