Thursday, May 28, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > मक्की की फसल में फॉल आर्मीवर्म के प्रकोप के प्रति सावधान रहें किसान

मक्की की फसल में फॉल आर्मीवर्म के प्रकोप के प्रति सावधान रहें किसान

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
3 years ago
in Himachal
0

हमीरपुर । कृषि विभाग ने जिला के किसानों को मक्की की फसल में लगने वाले ‘फॉल आर्मीवर्म’ के प्रति आगाह किया है। विभाग के उपनिदेशक अतुल डोगरा ने बताया कि इस कीट ने पिछले वर्ष मक्की की फसल को काफी नुक्सान पहुंचाया था। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे अपने खेतों की नजदीकी से निगरानी करते रहें और फॉल आर्मीवर्म के लक्षण दिखने पर तुरंत विभागीय अधिकारियों से संपर्क करें।
उपनिदेशक ने बताया कि इस कीट की सुंडी अवस्था नुकसानदायक है तथा यह फसल की सभी अवस्थाओं में क्षति पहुंचाती है। नवजात सुडियां समूह में पत्तों के हरे पदार्थ को एक तरफ से खाती हैं जिससे पत्तों में पतले सफेद कागज जैसे चकत्ते तथा छोटे-छोटे छिद्र बन जाते हैं। बड़ी सुंडियां प्राय: एक या दो की संख्या में पौधे के पर्ण चक्रों में घुसकर पत्तों को खाती हैं जिससे पत्तों में बड़े छिद्र हो जाते हैं। पत्तों में व पर्ण चक्रों में सुंडियों की बीठ व बुरादे जैसा भूरे रंग का पदार्थ भी देखा जा सकता है। बाद की अवस्था में सुंडियां भुट्टे के अंदर घुसकर दानों को भी खाती हैं।
अतुल डोगरा ने बताया कि इस कीट के प्रभावी प्रबंधन के लिए आरंभ से ही कीट-निगरानी के साथ-साथ कीट नियंत्रण के विभिन्न उपायों को एक समेकित प्रणाली के रूप में अपनाया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस कीट के प्रकोप से बचने के लिए मक्की की बिजाई हमेशा अगेती करें या समय पर करें। बीज का उपचार साईएण्ट्रानिलीप्रोल 19.8 प्रतिशत और थायामेथोग्जाम 19.8 प्रतिशत 6 मिली प्रति किलोग्राम बीज की दर से किया जा सकता है। फसल के बीच में अरहर, लोबिया और माश इत्यादि फसलें लगाने से भी इस कीट को नियंत्रित किया जा सकता है।
बिजाई के तुरंत बाद कीट की निगरानी के लिए फैरोमॉन ट्रैप लगाएं, अंडों के समूहों व शुरू की अवस्था की सुंडियों को इकट्ठा करके यांत्रिक तरीकों से नष्ट करें। यदि फैरोमन ट्रैप में एक पतंगा प्रति ट्रैप प्रतिदिन मिलता है या 5 प्रतिशत पौधों में क्षति के लक्षण हैं तो फसल में नीम के बीज की गिरी का अर्क (5 प्रतिशत एनएसकेई) 5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से छिडक़ाव करें।
यदि एक से अधिक पतंगे प्रति ट्रैप प्रतिदिन पाए जाते हैं तो पतंगों को नष्ट करने के लिए अधिक संख्या में ट्रैप का इस्तेमाल करें या ट्राइकोग्राम्मा प्रिटियोसस नाम के परजीवी कीट का एक सप्ताह के अंतराल में 50,000 परजीवी प्रति एकड़ के हिसाब से दो बार प्रयोग करें। यदि क्षति 5 से 10 प्रतिशत है तो जैविक कीटनाशकों जैसे बेसिलस थ्यूरिनजेनसिज का (2 ग्राम प्रति लीटर पानी) या मेटारहाईजियम एनिसोपलिए (5 ग्राम प्रति लीटर पानी) का छिडक़ाव करें। कीट प्रकोप 10 प्रतिशत से अधिक होने पर रासायनिक कीटनाशक क्लोरएन्ट्रानिलीप्रोल 18.5 एससी 4 मिलीलीटर प्रति 10 लीटर पानी या स्पिनटोरैम 11.7 एस.सी. (5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी) या इमामेक्टिन बेंजोएट 5 एसजी (4 ग्राम प्रति लीटर पानी) के छिडक़ाव की सिफारिश की जाती है।
पौधे में सात पत्ते आने से फूल आने की अवस्था में 5 प्रतिशत क्षति या निगरानी में एक पतंगा प्रति ट्रेप प्रतिदिन मिलने पर नीम बीज गिरी के अर्क (5 प्रतिशत)का छिडक़ाव करे। यदि क्षति 10 प्रतिशत से अधिक है तो जैविक कीटनाशकों (बीटी व मेटारहाईजियम) का इस्तेमाल करें। यदि क्षति 20 प्रतिशत से अधिक है तब रासायनिक कीटनाशकों का छिडक़ाव करे। पूरी फसल के दौरान दो से अधिक बार रासायनिक कीटनाशक का छिडक़ाय न करें तथा पहले इस्तेमाल किये गए कीटनाशक का दोबारा छिडक़ाव न करें।

Previous Post

युवाओं के लिए निःशुल्क पाठ्यक्रमों में 4000 सीटें होंगी उपलब्ध

Next Post

हमीरपुर में इस वर्ष सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर खर्च होंगे 84 करोड़ : राजेंद्र राणा

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

Next Post
हमीरपुर में इस वर्ष सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर खर्च होंगे 84 करोड़ : राजेंद्र राणा

हमीरपुर में इस वर्ष सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर खर्च होंगे 84 करोड़ : राजेंद्र राणा

नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ एसडी स्कूल में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ एसडी स्कूल में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

धर्मशाला में होंगे वर्ल्ड कप के पांच मैच,यहां देखें विश्व कप का पूरा शेड्यूल

धर्मशाला में होंगे वर्ल्ड कप के पांच मैच,यहां देखें विश्व कप का पूरा शेड्यूल

गाँधी चौक हमीरपुर में जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में कैच दी रेन अभियान -3 के तहत नुकड़ नाटक

गाँधी चौक हमीरपुर में जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में कैच दी रेन अभियान -3 के तहत नुकड़ नाटक

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
लोकतंत्र में पंचायती राज संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान, जनता दे रही प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का जवाब: सांसद अनुराग ठाकुर

लोकतंत्र में पंचायती राज संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान, जनता दे रही प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का जवाब: सांसद अनुराग ठाकुर

May 28, 2026
कांगड़ा पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान जारी, 282 पंचायतों में किस्मत का फैसला आज

कांगड़ा पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान जारी, 282 पंचायतों में किस्मत का फैसला आज

May 28, 2026

उत्तराखंड और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बढ़ेंगी बादल फटने की घटनाएं, अनियोजित शहरीकरण पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताई चिंता

May 27, 2026
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं

May 27, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

619

Recent News

लोकतंत्र में पंचायती राज संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान, जनता दे रही प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का जवाब: सांसद अनुराग ठाकुर

लोकतंत्र में पंचायती राज संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान, जनता दे रही प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का जवाब: सांसद अनुराग ठाकुर

2026/05/28 12:00:41pm
कांगड़ा पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान जारी, 282 पंचायतों में किस्मत का फैसला आज

कांगड़ा पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान जारी, 282 पंचायतों में किस्मत का फैसला आज

2026/05/28 11:45:15am

उत्तराखंड और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बढ़ेंगी बादल फटने की घटनाएं, अनियोजित शहरीकरण पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताई चिंता

2026/05/27 10:50:33pm
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं

2026/05/27 10:47:23pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    390
    6874
    Visitors Today
    3733599
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us