Saturday, March 28, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Shimla > प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से फिर खिलेगा कमल : नड्डा

प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से फिर खिलेगा कमल : नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किन्नौर, रामपुर और शिमला में जनसभा कर जनसमर्थन जुटाया

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Himachal, Shimla
0

शिमला।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को हिमाचल के किन्नौर, रामपुर और शिमला में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकाल में देश में हुए जनकल्याणकारी और विकास कार्यों का उल्लेख किया। नड्डा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

नड्डा ने कहा कि जनता के उत्साह एवं ऊर्जा को देखकर यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हिमाचल की जनता ने तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का निर्णय ले लिया है। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में राजनैतिक संवाद और राजनैतिक विषय को बदल दिया है। 10 वर्ष पहले भारत भ्रष्टाचार में लिप्त था और लोगों के मन में आता था, कि भारत एक भ्रष्टाचारी देश बन गया है। आए दिन भ्रष्टाचार के किस्से सुनने को मिलते थे। साधारण व्यक्ति ने यह मान लिया था कि देश में कुछ बदलने वाला नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों के मन में ये विश्वास दिलाया कि देश बदल सकता है। 1 जून को जब हिमाचल की जनता कमल का बटन दबाएगी, तो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए दबाएगी। आज देश की राजनीति का चरित्र, परिभाषा, संस्कृति और कार्य करने का ढंग बदल चुका है। पहले जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर वोट मांगे जाते थे लेकिन आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकासवाद और रिपोर्टकार्ड की राजनीति हो रही है। आज भारत तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जो कहा था वो करके दिखाया है और जो नहीं कहा था वो भी करके दिखाया है।आज भारत जापान को पीछे छोड़कर ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में भारत तीसरे नंबर का उत्पादक और बाजार बन गया है। इस्पात के क्षेत्र में भारत दूसरे नंबर का देश बन गया है, पेट्रोकैमिकल्स में भारत का निर्यात 106 प्रतिशत बढ़ गया है और 97 प्रतिशत मोबाइल आज भारत में बन रहे हैं। 10 वर्ष पहले मोबाइलों पर ‘मेड इन चाइना, ताइवान, जापान और कोरिया’ लिखा होता था, लेकिन आज ‘मेड इन इंडिया’ लिखा होता है और यही आज के भारत की बदलती तस्वीर है।

मोदी कहते हैं कि सड़क बनाएंगे और दुश्मन के छक्के छुड़ाएंगे

नड्डा ने कहा कि देश के जवान 1972 से वन रैंक वन पेंशन के लिए लड़ रहे थे, लेकिन 2014 में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद वर्ष 2015 में ‘वन रैंक, वन पेंशन’ लागू करके 1.25 लाख करोड़ रुपए फौजियों के खाते में डालकर उन्हें उनका अधिकार दिया। पहले सीमा पर गोली चलती थी तो फौजियों को जवाब देने के दिल्ली से आदेश की प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, लेकिन आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीधा आदेश है कि गोली का जवाब तब तक गोली से दिया जाए जब तक गोली चलाने वाले समाप्त न हो जाएं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उरी और पुलवामा में पाकिस्तान द्वारा किये गए हमलों का मुंह तोड़ जवाब देश की मजबूत सरकार ने दिया और 10 दिनों के भीतर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवाद का सफाया किया। आज भारत बुलेट प्रूफ जैकेट, फाइटर जेट, राफेल लड़ाकू विमान बना रहा है और आत्मनिर्भर बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चिटकुल हिमाचल का पहला गांव बन गया है। सीमाओं पर डबल लेन और डबल ब्रिज के साथ सैकड़ों किलोमीटर सड़क का निर्माण हो गया है। अब भारतीय फौज डेढ़ दिन के भीतर सरहद पर पहुंच जाती हैं। कांग्रेस सरकार डरती थी कि सड़क बन जाएगी तो दुश्मन आ जाएगा, लेकिन मोदी कहते हैं कि सड़क बनाएंगे और दुश्मन के छक्के छुड़ाएंगे।

नड्डा ने कहा कि पीएम सूर्य योजना के तहत घरों के बिजली बिल को नि:शुल्क किया जाएगा और अतिरिक्त बिजली को सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। देश की 10 करोड़ महिलाओं को उज्जवला गैस कनेक्शन दिए गए हैं। हिमाचल के 11 लाख लोगों सहित देश की 80 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है, इसके परिणामस्वरूप देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। देश में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। जल जीवन योजना के अंतर्गत देश में 11 करोड़ जनता को नल से जल प्राप्त हो रहा है। भारत की 40 प्रतिशत आबादी यानी लगभग 50 करोड़ लोगों का आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का नि:शुल्क इलाज का बीमा दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी वर्गों और समुदायों के लोगों को 5 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी होगी 33%

नड्डा ने कहा कि आज हिमाचल और देश में हर दृष्टि से विकास हो रहा है। हिमाचल में आईआईएम स्थापित किया गया, एम्स बिलासपुर का निर्माण हुआ, बल्क ड्रग पार्क बनाया गया, शिमला में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ राहत उद्देश्य के लिए राज्य को ₹1782 करोड़ रुपए भेजे, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़कों के विस्तार के लिए ₹2500 करोड़ से अधिक रुपए आवंटित किए, 11 हजार नए घर बनाने के लिए भी धन आवंटित किया गया, लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार इन पैसों का बंदरबांट कर रही है। नरेन्द्र मोदी ने गांव, गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित, किसान, महिला और युवाओं को ताकत देने का कार्य किया है, 2027 के हिमाचल विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं की 33% भागीदारी होगी।

घमंडिया गठबंधन के सभी नेता या तो जेल में हैं या बेल पर

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ नरेन्द्र मोदी हैं, जिनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और वहीं दूसरी ओर घमंडिया गठबंधन के भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। कांग्रेस पार्टी ने कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, चावल घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, 2-जी और 3-जी घोटाला, अगस्ता वेस्टलैण्ड हेलिकॉप्टर घोटाला, चीनी घोटाला, चारा घोटाला, नौकरी के बदले जमीन घोटाला किया। ममता के मंत्रियों के घरों से पैसे निकल रहे हैं, कांग्रेस के सांसद के घर से 365 करोड़ से ज्यादा रुपए मिले, झारखंड के मंत्री के पीए के घर में 29 करोड़ रुपए मिले। अरविंद केजरीवाल ने शराब और दवाइयों का घोटाला किया। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पी. चिदंबरम और लालू यादव बेल पर हैं। मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, आजम खान, टीएमसी और डीएमके के नेता जेल में हैं। घमंडिया गठबंधन के सभी नेता या तो जेल में हैं या बेल पर हैं।

कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के आरक्षण पर डालना चाहती है डाका

नड्डा ने कहा कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के आरक्षण पर डाका डालना चाहती है। यह धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने संविधान में स्पष्ट लिखा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा बल्कि आरक्षण भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों के आधार पर दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के आरक्षण पर डाका डालकर अपने वोट बैंक को देना चाहती है। कांग्रेस पार्टी मीठे में जहर मिलाकर देश की जनता को देनी चाहती है, लेकिन भाजपा आपके हक और आपके इलाके की रक्षा करेगी। जेपी नड्डा ने मंडी से लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत और लाहौल-स्पीति से विधानसभा प्रत्याशी रवि ठाकुर को विजयी बनाकर नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव विंदल, राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता सूरत नेगी, किन्नौर जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी सहित पार्टी के अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Tags: #bjp#bjphimachal#election#jpnadda#kinnaur#loksabhaelection2024#rampur#shimla#sidhivinayaktimes
Previous Post

कांग्रेस सत्ता में आने पर भाजपा द्वारा लाए गए जन विरोधी कानूनों को खत्म करेंगी : शशि थरूर

Next Post

इंडी गठबंधन के खोखले दावे, ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी : महेन्द्र धर्माणी

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
इंडी गठबंधन के खोखले दावे, ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी : महेन्द्र धर्माणी

इंडी गठबंधन के खोखले दावे, ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी : महेन्द्र धर्माणी

टूटीकंडी बालिका आश्रम के समीप जंगल में लगी आग का DC-SP ने मौके पर जाकर लिया जायजा

टूटीकंडी बालिका आश्रम के समीप जंगल में लगी आग का DC-SP ने मौके पर जाकर लिया जायजा

फ़रीदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन ने की स्टेलर वार्षिक आम बैठक की मेजबानी

अर्थव्यवस्था जब तक आगे नहीं बढ़ेगी तक मैन्युफैक्चरिंग नहीं बढ़ेगी : एस जयशंकर

अर्थव्यवस्था जब तक आगे नहीं बढ़ेगी तक मैन्युफैक्चरिंग नहीं बढ़ेगी : एस जयशंकर

हीटवेव के चलते जिला कांगड़ा के स्कूलों का समय बदला

हीट वेव को देखते हुए ऊना जिले में 29 से 31 तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0

पंजाब के गगन बने हिमाचल केसरी, सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव रहे उप-विजेता

March 28, 2026
सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

दुर्लभ कैंसर के इलाज को पुरुषों के बच्चे दानी का ऑपरेशन बताना निंदनीय शर्मनाक : जयराम ठाकुर

March 28, 2026
बजट सत्र में विधानसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री सुक्खू

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पंख: प्राकृतिक खेती और दूध के दामों में ऐतिहासिक वृद्धि से हिमाचल में आएगी खुशहाली

March 28, 2026
धर्मशाला में धर्म सम्मेलन: आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दिया विश्व शांति और आत्मिक शांति का संदेश

धर्मशाला में धर्म सम्मेलन: आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दिया विश्व शांति और आत्मिक शांति का संदेश

March 28, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

378

Recent News

पंजाब के गगन बने हिमाचल केसरी, सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव रहे उप-विजेता

2026/03/28 08:21:00pm
सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

दुर्लभ कैंसर के इलाज को पुरुषों के बच्चे दानी का ऑपरेशन बताना निंदनीय शर्मनाक : जयराम ठाकुर

2026/03/28 08:17:06pm
बजट सत्र में विधानसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री सुक्खू

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पंख: प्राकृतिक खेती और दूध के दामों में ऐतिहासिक वृद्धि से हिमाचल में आएगी खुशहाली

2026/03/28 07:41:55pm
धर्मशाला में धर्म सम्मेलन: आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दिया विश्व शांति और आत्मिक शांति का संदेश

धर्मशाला में धर्म सम्मेलन: आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दिया विश्व शांति और आत्मिक शांति का संदेश

2026/03/28 07:36:15pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    457
    8162
    Visitors Today
    3057192
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us