Tuesday, March 31, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > एचआरएमएस साफ्टवेयर तैयार एसीआर समय पर उपलब्ध होने के साथ ही पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी आएगी : राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

एचआरएमएस साफ्टवेयर तैयार एसीआर समय पर उपलब्ध होने के साथ ही पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी आएगी : राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

Admin by Admin
2 years ago
in Himachal, Latest News
0

शिमला : राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश संयुक्त पटवार/कानूनगो महासंघ के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महासंघ के 25 सूत्रीय मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा की गई।
राजस्व मंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग लोगों से सीधे जुड़ा देश के सबसे पुराने विभागों में से एक है। राजस्व सम्बंधी सेवाएं प्रदान करने के साथ ही प्राकृतिक आपदा सहित अन्य कार्यों में पटवारी एवं कानूनगो अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में बरसात के दौरान आई प्राकृतिक आपदा से निपटने में इस संवर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पटवारी एवं कानूनगो को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी समस्याओं से भली-भांति परिचित है और इनके उचित समाधान के लिए ठोस एवं सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। राजस्व विभाग द्वारा पटवारी व कानूनगो से सम्बंधित मांगों पर चर्चा के लिए निदेशक, भू-अभिलेख की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति समय-समय पर हिमाचल प्रदेश पटवारी एवं कानूनगो संघ के साथ बैठक का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट ऑनलाइन करने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग के सहयोग से एचआरएमएस साफ्टवेयर तैयार किया गया है। इससे सालाना एसीआर समय पर उपलब्ध होने के साथ ही पदोन्नति प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।

राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पटवारियों के पद भरने को हाल ही में स्वीकृति प्रदान की है। इस संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी हरसम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पटवारी/कानूनगो को उचित स्टेशनरी व्यय, बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाने, सुधार समितियों में महासंघ को शामिल करने, कानूनगो की संयुक्त वरिष्ठता सूची उपलब्ध करवाने सहित अन्य सभी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर पटवारी एवं कानूनगो की भूमिका का बहुत महत्व है। वे पूर्ण जिम्मेवारी एवं अधिक पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने तथा पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ सुनिश्चित करने में भी इस वर्ग की भूमिका अहम है।

बैठक में प्रधान सचिव, राजस्व ओंकार चंद शर्मा ने विभिन्न मांगों पर विभागीय पक्ष रखा। महासंघ के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लम्बी अवधि के उपरांत राजस्व मंत्री के साथ यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान प्रदेश सरकार ने आगे बढ़कर नेतृत्व प्रदान किया और महासंघ भी कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के साथ खड़ा रहा।

संयुक्त सचिव, अनिरूद्ध चौहान ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में राजस्व तथा भू-अभिलेख विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, महासंघ के प्रदेश तथा जिला स्तर के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Previous Post

वन मित्रों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से

Next Post

धर्मशाला बस अड्डे के पास बनेगी बहु मंजिला पार्किंग

Admin

Admin

Next Post
धर्मशाला बस अड्डे के पास बनेगी बहु मंजिला पार्किंग

धर्मशाला बस अड्डे के पास बनेगी बहु मंजिला पार्किंग

साहसिक, धार्मिक तथा प्राकृतिक पर्यटन को किया जाएगा विकसित: बाली

किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करेगी हिम उन्नति योजना : आरएस बाली

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुष मंत्रालय स्वर्ण पदक से सम्मानित

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले' में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुष मंत्रालय स्वर्ण पदक से सम्मानित

जगत सिंह नेगी पर BJP के चेतन सिंह बरागटा का वार, कहा- अपना विभाग छोड़कर हर विषय पर राय देते हैं बागवानी मंत्री

जगत सिंह नेगी पर BJP के चेतन सिंह बरागटा का वार, कहा- अपना विभाग छोड़कर हर विषय पर राय देते हैं बागवानी मंत्री

नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूसरे घर हिमाचल को दिए कई तोहफे : राकेश शर्मा

नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूसरे घर हिमाचल को दिए कई तोहफे : राकेश शर्मा

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
14th Dalai Lama Returns to Dharamshala After Two-Month Stay in South India

Dalai Lama Backs Pope’s Peace Appeal, Urges End to Global Conflicts

March 31, 2026

कांगड़ा के एक गांव में पत्नी की कथित हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

March 31, 2026
रघुनाथ मंदिर में साध्वी ऋतंभरा ने टेका माथा, धर्मांतरण पर जताई चिंता

रघुनाथ मंदिर में साध्वी ऋतंभरा ने टेका माथा, धर्मांतरण पर जताई चिंता

March 31, 2026
आईटीबीपी और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच स्थानीय कृषि उत्पादों की खरीद हेतु ऐतिहासिक समझौता

आईटीबीपी और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच स्थानीय कृषि उत्पादों की खरीद हेतु ऐतिहासिक समझौता

March 31, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

238

Recent News

14th Dalai Lama Returns to Dharamshala After Two-Month Stay in South India

Dalai Lama Backs Pope’s Peace Appeal, Urges End to Global Conflicts

2026/03/31 04:17:15pm

कांगड़ा के एक गांव में पत्नी की कथित हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

2026/03/31 04:12:46pm
रघुनाथ मंदिर में साध्वी ऋतंभरा ने टेका माथा, धर्मांतरण पर जताई चिंता

रघुनाथ मंदिर में साध्वी ऋतंभरा ने टेका माथा, धर्मांतरण पर जताई चिंता

2026/03/31 04:05:43pm
आईटीबीपी और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच स्थानीय कृषि उत्पादों की खरीद हेतु ऐतिहासिक समझौता

आईटीबीपी और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच स्थानीय कृषि उत्पादों की खरीद हेतु ऐतिहासिक समझौता

2026/03/31 04:01:55pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    541
    5843
    Visitors Today
    3080839
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us