सिधिविनायक टाइम्स: शिमला। पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय, बैजनाथ में आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तहत आयोजित इंटर-कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता 2025 का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में विधायक ने कहा कि खो-खो जैसे पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हैं और ये खेल युवाओं में टीम भावना, मानसिक दृढ़ता और एकाग्रता विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने बेटियों की खेलों में बढ़ती भागीदारी को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताया और कहा कि सरकार महिला खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। विधायक ने सभी प्रतिभागी टीमों को उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/havildar-sanjeev-kumar-of-drug-dhonors/
इस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ, हमीरपुर, ऊना, थुरल, रामपुर, जयसिंहपुर, ददाहूं, खड्ड, घुमारवीं, बिलासपुर, मुल्थान और आरकेएमवी शिमला सहित कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कौंडल, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रविंदर राव, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश राणा, पीटीए अध्यक्ष शिवानी सूद, शिक्षकगण, विद्यार्थी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
NEWS से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए SidhiVinayaktimes पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।





















